IPL 2022: पंजाब की जीत से दिल्ली-कोलकाता को भारी नुकसान, शीर्ष तीन में पहुंचे धवन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 26 अप्रैल 2022। आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की यह इस सीजन की छठी और पंजाब के खिलाफ लगातार दूसरी हार थी। पंजाब के हाथों 11 रन से मिली हार के बाद अब चेन्नई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह भी मुश्किल हो गई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बाद पंजाब को अंक तालिका में फायदा हुआ। मयंक अग्रवाल की अगुआई में टीम ने अपना चौथा मैच जीता। इसी के साथ पंजाब की टीम आठ मैच में चार जीत और इतने ही हार के साथ आठ अंक लेकर अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब की जीत से हालांकि दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को नुकसान हुआ है। लेकिन शीर्ष चार की स्थिति पहले की तरह ही बनी हुई है।

अंक तालिका की स्थिति

टूर्नामेंट की नई टीम गुजरात टाइटंस सात में छह मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सभी के 10 अंक हैं। लेकिन रन रेट के आधार पर ये टीमें क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज हैं। मुंबई की टीम अपने आठों मुकाबले हारकर आखिरी पायदान पर है। जबकि चेन्नई की टीम दो जीत के साथ मुंबई से एक स्थान ऊपर नौवें स्थान पर है। 

Leave a Reply

Next Post

कटघरे में मान सरकार: दिल्ली के आदेश पर चलेंगे पंजाब के 18 विभाग, विपक्ष का आरोप-भगवंत मान ने पंजाब को ठेके पर दिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चंडीगढ़ 26 अप्रैल 2022। पंजाब की भगवंत मान सरकार नए विवाद में फंस गई है। इस बार विवाद उनके दिल्ली दौरे पर उठा है। भगवंत मान दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को वे दिल्ली के साथ मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग साइन करेंगे। इसके मुताबिक […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट