भरी गर्मी में महतारी वंदन एवं राशन कार्ड केवाईसी के नाम से महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 अप्रैल 2026। भाजपा सरकार पर महतारी वंदन योजना एवं राशन कार्ड के नाम से महिलाओं को प्रताड़ित करने का गभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में योजना का लाभ पाने महिलायें प्रताड़ित हो रही है, अपमानित हो रही है। इस सरकार में महिलायें कभी राशन के लिए, तो कभी वंदन योजना के केवाईसी के लाईन में लग रही, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पास बुक की फ़ोटो कॉपी और स्वयं की फ़ोटो खिंचाने में पैसा खर्च कर रही है। इतने भीषण गर्मी में महतारी वंदन, राशन कार्ड की केवाईसी कराने कभी आंगनबाड़ी केंद्र, तो कभी च्वाईस सेंटर का चक्कर लगा रही है, लेकिन सर्वर डाउन होने, आईडी नहीं मिलने के कारण केवाईसी नहीं करा पा रही है। छोटे-छोटे मासूम बच्चों को गोद में लेकर घण्टों धूप में खड़ा होने से स्वास्थ्य खराब अलग हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि योजना से जुड़े महिलाओं ने सभी मांगी गई दस्तावेज पहले ही दे दी है, सरकार के रिकार्ड सब कुछ है, फिर महिलाओं को लाईन में लगाकर प्रताड़ित क्यों किया जा रहा है? महतारी वंदन योजना की क़िस्त जिस बैक खाता में जमा होता वहां प्रतिवर्ष केवाईसी होता है, फिर सरकार अलग से केवाईसी क्यों करवा रही है? सरकार को बैंक के डाटा पर भरोसा नहीं है। राशन कार्ड की केवाईसी राशन दुकानों में राशन देते वक्त क्यों नहीं किया जा रहा है? महिलाओं को चक्कर क्यों लगवाया जा रहा है? केवाईसी नहीं होने से महिलाएं महतारी वंदन योजना की क़िस्त बंद होने एवं राशन नहीं मिलने से भयभीत ह,ै सरकार को केवाईसी की समय सीमा बढ़ानी चाहिये। आंगनबाड़ी में जब महतारी वंदन की आईडी है, ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों में केवाईसी क्यों नहीं की जा रही है। सरकार को घर-घर जाकर केवाईसी करवाना चाहिये। ताकि महिलाएं गर्मी में लाईन लगने से बचे। सरकार को महिलाओं को आश्वस्त करना चाहिए कि केवाईसी नहीं होने पर भी केवाईसी होने तक उनको योजना का लाभ मिलता रहेगा। पर ये सरकार ने योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को मजबूर कर रही है, प्रताड़ित कर रही है, ये महतारी वंदन नहीं बल्कि महिलाओं के साथ कुठाराघात है। कांग्रेस मांग करती है केवाईसी की समय सीमा बढ़ाई जाये एवं केवाईसी की आड़ में महिलाओं को योजना से बाहर नही किया जाये।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम हमले की बरसी: पीएम मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया; कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 अप्रैल 2026। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक संदेश साझा करते हुए उन निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई थी। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इस भयावह हमले में […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव