बेली फैट कम करने के लिए इन चार टिप्स को करें रोजाना फॉलो, 15 दिनों में दिखने लगेगा असर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 25 नवंबर2021 । वेट लॉस करने में सबसे मुश्किल होता है बेली फैट कम करना। स्लिम ट्रिम बेली पाने के लिए आपको वेट लॉस से भी ज्यादा पसीना  बहाना पड़ता है। जब भी आपका वजन बढ़ता है, तो सबसे ज्यादा चर्बी आपके पेट पर जमा होती है। इस कारण से आपको बेली फैट घटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। बेली फैट घटाने के लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर पर ही कुछ तरीकों से बेली फैट घटा सकते हैं-

रस्सी कूदना
रस्सी कूदने से बेली फैट तेजी से कम होता है। बेली फैट कम करने के लिए आपको सुबह 5-10 मिनट्स तक रस्सी कूदनी चाहिए। इससे बेली फैट कम होता है। आपको खाना खाने के दो घंटे बाद तक स्किपिंग नहीं चाहिए, इससे एसिडिटी या पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। 

जम्पिंग जैक 
जम्पिंग जैक एक्सरसाइज भी बेली फैट घटाने में कारगर है। जम्पिंग जैक एक्सरसाइज में आपको पंजों के बल कूदना होता है। इससे भी बेली फैट तेजी से कम होता है। आप 30 सेकंंड्स के गैप के बाद रेस्ट करके फिर से यह एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं। 

दौड़ना 
रनिंग भी एक ऐसी आसान एक्सरसाइज है, जिससे न सिर्फ आपके मसल्स स्ट्रेच होते हैं, बल्कि इससे वेट लॉस के अलावा बेली फैट भी काफी कम हो जाता है। आपको रोजाना सुबह रनिंग करनी चाहिए, इससे बॉडी एक्टिव भी रहती है। 

साइकिलिंग 
साइकिलिंग करने से आपके पैरों को आराम मिलता है। इससे आपका बेली फैट आसानी से कम होता है। आप सुबह और शाम दोनों टाइम साइकिलिंग करेंगे, तो इससे आपका बेली फैट आसानी से कम होगा।  

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली दंगों के सिलसिले में दर्ज 758 FIR में से 361 में चार्जशीट दाखिल, 67 में आरोप तय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 नवंबर 2021। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह राजधानी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगे के सिलसिले में दर्ज आपराधिक मामलों की स्टेटस रिपोर्ट हलफनामे के साथ जमा करे।  चीफ जस्टिस डी.एन. पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच को […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ