एलन मस्क का बड़ा ऐलान: जल्द छोड़ेंगे ट्विटर सीईओ का पद, अब महिला संभालेंगी कंपनी की कमान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 मई 2023। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क बहुत जल्द यह पद छोड़ने वाले है। दरअसल, उन्होंने इसके लिए नए सीईओ का चुनाव कर लिया है। जो जल्द ही पद संभालेंगी।हालांकि मस्क ने अभी तक नए सीईओ के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह संकेत दिया है कि वह एक महिला है।  मस्क ने ट्वीट कर कहा कि यह ऐलान करते हुए उत्साहित हूं कि मैंने ट्विटर के लिए नए सीईओ का चुनाव कर लिया है। वह अगले छह हफ्तों में पदभार संभाल लेंगी। इस्तीफे के बाद मेरी भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी की होगी। 

मस्क ने यह भी कहा कि उत्पाद, सॉफ्टवेयर और सिस्टम संचालन की देखरेख के लिए वह एक्स/ट्विटर पर एक कार्यकारी अध्यक्ष और सीटीओ में अपनी भूमिका बदल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गुरुवार को इस मामले के जानकार लोगों का हवाला देते हुए बताया कि एनबीसीयू यूनिवर्सल में विज्ञापन के प्रमुख लिंडा याकारिनो ट्विटर के नए सीईओ बनने के लिए बातचीत कर रही थी। एनबीसीयू के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि याकारिनो एनबीसीयू को आगे बढ़ाने के लिए काफी काम कर रही थी। कंपनी का विज्ञापनदाताओं के लिए वार्षिक कार्यक्रम सोमवार को न्यूयॉर्क में होने वाला है। मीडिया ने यह भी कहा कि ट्विटर ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

बता दें कि इससे पहले एलन ने इस पद पर रहते हुए  ट्विटर पर कई बड़े बदलाव किए. ब्लू टिक को पेड करने से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में कई चेंजिंग की।  वहीं अब एलन मस्क ने पिछले महीने में ट्वीट कर यूजर्स के लिए एक बड़ा संकेत दिया देते हुए कहा था कि यूजर्स को अब प्रति आर्टिकल के आधार पर शुल्क चुकाना होगा।  उन्होंने कहा था कि अगर यूजर्स मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करते हैं तो उन्हें आर्टिकल पढ़ने के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा।

Leave a Reply

Next Post

चक्रवात 'मोचा' के गंभीर तूफान में बदलने की चेतावनी के बाद एनडीआरएफ ने 8 टीमों को किया तैनात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 12 मई 2023। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने चक्रवात ‘मोचा’ के गंभीर तूफान में बदलने की चेतावनी के बाद पश्चिम बंगाल के दीघा में 8 टीमों और 200 बचावकर्मियों को तैनात किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात ‘मोचा’ के 14 मई तक […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान