ओडिशा पोस्टर विवाद: बीजेपी और BJD समर्थकों के हिंसक टकराव में एक की मौत, सात घायल; चुनाव आयोग ने बढ़ाई सुरक्षा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गंजाम 17 मई 2024। ओडिशा के गंजाम जिले में सत्तारूढ़ बीजद समर्थकों के साथ झड़प में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, जब पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेने गई तो गांव के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपियों की रिहाई की मांग को लेकर भीड़ भी पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गई। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीना ने बृहस्पतिवार को कहा कि घटना खल्लीकोट पुलिस थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में चुनाव के लिए पोस्टर लगाने को लेकर बुधवार रात को हुई। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर खल्लीकोट के बीजद विधायक सूर्यमणि बैद्य के घर के पास खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की और पुलिस स्टेशन के पास सड़क को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने विधायक और उनके पति दैतारी बेहरा की गिरफ्तारी की भी मांग की। 

एसपी ने बताया गांव और पुलिस स्टेशन के पास अतिरिक्त बल तैनात किया है। धारा 144 लागू की गई है। मृतक की पहचान दिलीप कुमार पाहाना (28) के रूप में हुई।  

सीएम पटनायक ने घटना पर जताया दुख 
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, खल्लीकोट क्षेत्र में हिंसा की अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना से बहुत परेशान और दुखी हूं। हिंसा की ऐसी घटनाओं का हमारे लोकतंत्र और नागरिक समाज में कोई स्थान नहीं है। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। सीएम पटनायक ने मृतक के पारिवारिक सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, भुवनेश्वर में रोड शो का नेतृत्व करने वाले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। 

चुनाव आयोग ने 2,000 जवान किए तैनात 
घटना पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए जिले में 2,000 केंद्रीय बलों के जवानों को तैनात करने का फैसला किया है।

20 मई को विधानसभा-लोकसभा के एक साथ होंगे चुनाव 
जबकि बैद्य इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, भाजपा ने उनके खिलाफ पूर्व विधायक पूर्ण चंद्र सेठी को मैदान में उतारा है। खलीकोट विधानसभा सीट और अस्का लोकसभा क्षेत्र के लिए एक साथ चुनाव 20 मई को होंगे। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में बढ़ेगा सियासी पारा, 18 मई को राहुल गांधी और पीएम मोदी करेंगे चुनावी जनसभा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 मई 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रैली करेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बयान में कहा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण