अल्पसंख्यक आयोग द्वारा 10 फरवरी को धमतरी एवं 11 फरवरी को महासमुंद में समीक्षा एवं सेमीनार /सम्मेलन का आयोजन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 09 फरवरी 2021।  छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा 10 फरवरी को 12 बजे धमतरी जिला मुख्यालय में शासन की योजनाओं की समीक्षा एवं 3 बजे अग्रसेन भवन धमतरी में सेमीनार/जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन एवं सेमीनार में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी केबीनेट मंत्री कवासी लखमा जी अध्यक्षता, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल करेंगे एवं विशेष अतिथि के रूप में नगरी की विधायक लक्ष्मी धु्रव, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरदलोहाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांती सोनवानी एवं अनु.जनजाति आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान शामिल होंगे।

11 फरवरी को दोपहर 12 बजे महासमुंद में जिला मुख्यालय में शासन की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी एवं 3 बजे टाउन हॉल महासमुंद मंे जिलास्तरीय सेमीनार/सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक धनेन्द्र साहू, मुख्य अतिथि के रूप में एवं अध्यक्षता बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव करेंगे, विशेष अतिथि के रूप में सराईपाली विधायक किस्मतलाल नंद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष उषापटेल उपस्थित रहेगी।

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, सदस्य द्वय हाफीज खान, अनिल जैन एवं सचिव एम.आर. खान ने बताया है कि उपरोक्त कार्यक्रमोें में जिले के अल्पसंख्यकों की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी एवं अल्पसंख्यक संस्थाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा एवं शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

अभिनेता राजीव कपूर का निधन अपनी आखिरी फिल्म तक नहीं देख पाए, 31 साल बाद की थी वापिसी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अभिनेता राजीव कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। मंगलवार 9 फरवरी को राजीव कपूर का देहांत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। सुबह करीब 10 बजे उन्हें चेंबूर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान दोपहर 12 […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'