टीएमसी के गुंडे लड़कियां उठा रहे…” : संदेशखाली हिंसा को लेकर स्मृति ईरानी का ममता सरकार पर आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 फरवरी 2024। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने टीएमसी सरकार पर संदेशखाली हिंसा को लेकर गंभीर आरोप लगाया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि TMC के गुंडे लड़कियों का अपहरण कर रहे हैं. बताते चलें कि संदेशखाली बंगाल के 24 परगना जिले में स्थित है जहां पिछले दिनों हिंसा की घटना हुई थी.  घटना के बाद बंगाल के राज्यपाल ने भी राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था। राज्यपाल ने कहा था कि संदेशखाली घटना किसी सभ्य समाज में होने वाली सबसे बुरी घटना को दर्शाती है. वहां महिलाओं को परेशान किया जाता है और उन पर हमला किया जाता है. सत्तारूढ़ सरकार को दृढ़ता से और प्रभावी ढंग से कार्य करना होगा।

गौरतलब है कि संदेशखाली में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया था कि शाहजहां और उसके ‘गिरोह’ ने उनका यौन उत्पीड़न करने के अलावा, जमीन के बड़े हिस्से पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया है. शाहजहां के समर्थक सड़कों पर भी उतरे, जिससे तनाव और बढ़ गया. भाजपा विधायक एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया था कि संदेशखाली में मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया है. अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल यहां राजभवन गया और एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें संदेशखाली में शांति बहाल करने के लिए बोस के हस्तक्षेप की मांग की गई।

Leave a Reply

Next Post

"हमने इज्जत दी थी, वो कमा रहे थे" : विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नीतीश का तेजस्वी पर आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 12 फरवरी 2024। बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा है कि हमने सदन में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा, जिसपर विभिन्न नेताओं ने अपनी राय रखी है. […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ