झारखंड के आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 08 मई 2025। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कपूर कुमार टुडू जी (कपूर बागी जी) के निधन पर बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के चिलगू-चाकुलिया स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने हेतु प्रार्थना की। मुख्यमंत्री अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपूर टुडू जी के रूप में मैंने अपना एक भाई, दोस्त और झारखंड आंदोलनकारी खो दिया है। उनका निधन न सिर्फ हमारी पारिवारिक क्षति है, बल्कि इस राज्य ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिन्होंने अलग राज्य के संघर्ष से लेकर अपने पूरे जीवन काल में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर आम लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते रहे। मुख्यमंत्री ने व्यथित मन से कहा कि उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी को अश्रुपूर्ण नमन।

परिवार में मां, पत्नी और तीन नाबालिग बच्चे
विदित हो कि दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी रिश्ते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई थे। छह मई 2025 को उनका निधन हो गया था। वे अपने पीछे मां सुखी टुडू, पत्नी सुकुरमनी टुडू एवं दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं। वे अपनी सादगी और सरलता के लिए जाने जाते थे। सामाजिक सरोकार और आम लोगों के प्रति सेवा भाव उनकी पहचान थी। 

Leave a Reply

Next Post

विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने के ट्रंप के फैसले को इम्पा ने बताया "अदूरदर्शी और आत्मघाती", भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग

शेयर करे (रंजन सिन्हा ) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 मई 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका में रिलीज होने वाली सभी विदेशी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने के निर्णय को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPA) ने कड़ी आलोचना की है। इम्पा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान