राइज एंड फॉल में फिर दिखेगा अरबाज़ का जलवा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई (अनिल बेदाग) 10 सितंबर 2025। स्प्लिट्सविला और बिग बॉस मराठी जैसे चर्चित शोज़ में अपनी मौजूदगी से लोकप्रियता हासिल करने वाले अरबाज़ पटेल अब टीवी पर जोरदार वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता और रियलिटी स्टार अपने नए जोश और आत्मविश्वास के साथ राइज एंड फॉल में नज़र आएंगे।

अपनी वापसी को लेकर उत्साहित अरबाज़ ने कहा, “मैं धमाकेदार अंदाज़ में लौट रहा हूं। यह सफर पूरी तरह रोमांचक होगा और मैं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं।”

अपने आकर्षक व्यक्तित्व और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस की वजह से अरबाज़ ने दर्शकों के बीच एक वफादार फैनबेस बनाया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह इस शो में किस तरह अपने प्रतिस्पर्धी अंदाज़ और अनोखे व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित करेंगे।

राइज एंड फॉल दर्शकों को कठिन टास्क, अप्रत्याशित ट्विस्ट और गहरे मानवीय भावनाओं का संगम दिखाने का वादा करता है। ऐसे में अरबाज़ पटेल के लिए यह मौका है फिर से यह साबित करने का कि वह क्यों रियलिटी टीवी के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हैं।

जैसे-जैसे शो की चर्चा बढ़ रही है, फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि अरबाज़ इस रोमांचक सफर को कैसे जीते हैं और क्या यह वापसी उनके लिए रियलिटी टीवी में नए दौर की शुरुआत साबित होगी

Leave a Reply

Next Post

किडज़ानिया ने बच्चों के लिए पॉटरी और आर्ट रोल-प्ले की नई दुनिया खोली, मीताकृति आर्ट स्टूडियो संग किडज़ानिया का रचनात्मक सफर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई (अनिल बेदाग) 10 सितंबर 2025 । बच्चों के एडुटेनमेंट की दुनिया में अग्रणी किडज़ानिया ने स्वर्ण पदक विजेता मूर्तिकार मीता सुरैया द्वारा स्थापित मीताकृति आर्ट स्टूडियो के साथ साझेदारी करते हुए एक नई और प्रेरणादायक रोल-प्ले एक्टिविटी की शुरुआत की है। इस पहल के तहत […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा