एनएचएम कर्मियों की बर्खास्तगी मितानिनों पर अत्याचार सरकार की तानाशाही – दीपक बैज

admin
शेयर करे

भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 सितंबर 2025। भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को हड़ताल का गढ़ बना दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है। जिस तरह से पिछले 20 दिनों से अधिक हो गये एनएचएम और मितानिन बहने हड़ताल पर है और भाजपा सरकार उन पर बर्बरतापूर्वक कार्यवाही कर रही है, लाठीचार्ज कर रही है और जेल भेजने की धमकी दे रही है और 25 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का कार्यवाही की गयी है। कांग्रेस उसकी निंदा करती है यह सरकार की तानाशाही है। मोदी की गारंटी के नाम से भाजपा ने झूठ बोलने का काम किया है। विधानसभा चुनाव के समय एनएचएम कर्मचारियों, मितानिनों को नियमित करने का काम किया था अब सरकार उनकी मांगे मानने के बजाए प्रताड़ित कर रही है। सरकार को इनकी मांगो को पूरा करना चाहिये। सरकार इस तरह से बर्बरतापूर्वक कार्यवाही करेगी तो निश्चित रूप से एनएचएम और मितानिन बहने के लिये आवश्यकता पड़े तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी सड़क पर उतरने पीछे नही हटेगी कांग्रेस पूरी तरह से इस आंदोलन का समर्थन करती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मितानिनें और एनएचएम कर्मचारियों को मिलाकर लगभग एक लाख स्वास्थ्य से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर है, जिसके कारण प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं लगभग बंद हो चुकी है। टीकाकरण, प्रसूता देखरेख, डिलवरी एवं सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए आम जनता परेशान हो रही है। सरकार को न जनता के स्वास्थ्य की चिंता है और न ही हड़ताली कर्मचारियों की, इस हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में स्थितियां अराजक और चिंताजनक हो चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मितानिनें, एनएचएम के कर्मचारी 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, जॉब की गारंटी, 10 लाख की कैशलेस बीमा, नियमितीकरण, स्थानांतरण की सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति, ग्रेड पे का निर्धारण और महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश की मांग कर रहे हैं यह उनका जायज अधिकार है इसे पूरा करने में सरकार पीछे क्यों हट रही है? आखिर सरकार एनएचएम के कर्मचारियों को डरा क्यों रही है? मोदी की गारंटी के नाम से जब वादा किया गया था तब क्या भाजपा के नेताओं को पता नहीं था कि यह वादा पूरा नहीं कर पाएंगे तो सिर्फ वोट लेने के लिए झूठा वादा किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

बारिश-बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे राज्यों का दौरा करेंगे पीएम, नुकसान का लेंगे जायजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 सितंबर 2025। देशभर में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित राज्यों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बारिश और बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर पीएम मोदी स्थिति की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की