एसईसीएल के सीएमडी प्रेम सागर मिश्रा ने किया रायगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायगढ़/बिलासपुर 08 फरवरी 2022। नव नियुक्त सीएमडी प्रेम सागर मिश्रा ने दिनांक 06 फ़रवरी को कम्पनी के रायगढ़ क्षेत्र का दौरा किया और उत्पादन एवं डिस्पैच की गतिविधियों का जायज़ा लिया। रायगढ़ क्षेत्र में अकूत कोयला भंडार है तथा मंड-रायगढ़ कोलफ़ील्ड्स भविष्य में एसईसीएल के 250 मिलियन टन की कार्ययोजना का महत्वपूर्ण स्तम्भ है। इस क्षेत्र से कोयला डिस्पैच के लिए रेल कोरिडोर की परियोजनाएँ भी विकसित की जा रही हैं।

रायगढ़ एरिया वर्तमान में 50 हज़ार टन से अधिक का दैनिक उत्पादन कर रहा है तथा आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की आशा है। ग़त वर्ष इस क्षेत्र से उत्पादन लगभग 13 मिलियन टन का रहा था।

सीएमडी ने छाल, बरौद एवं गारे-पेल्मा 4/2&3 प्रोजेक्ट का दौरा किया व वहाँ उत्पादन एवं इन्फ़्रस्ट्रक्चर सम्बन्धी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विभागाध्यक्ष, सर एरिया मैनेजर व माईन मैनेजर से गतिविधियों पर सीधी चर्चा की। क्षेत्र के कामगार सीएमडी को अपने बीच पाकर उत्साहित रहे ।

Leave a Reply

Next Post

सुकृति और प्रकृति कक्कड़ का नया पेप्पी गीत 'सिंगल सैयां'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 08 फरवरी 2022। मल्टी टैलेंटेड जुड़वाँ बहने सुकृति और प्रकृति, इस बार दर्शकों के लिए लेकर आ रहे है शादी के मौसम के लिए एक मजेदार पेप्पी गीत ‘सिंगल सैयां’, जिससे वह 2022 के ‘सांग ऑफ़ थी इयर’ होने का दावा करते है। बॉलीवुड की […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव