महाराष्ट्र में बड़ी लापरवाही: गए थे कोरोना का टीका लगवाने, लगा दिया एंटी रेबीज, नर्स निलंबित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 29 सितम्बर 2021। महाराष्ट्र के कलवा स्थित स्वास्थ्य केंद्र से लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां के अतकोनेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका लगवाने आए व्यक्ति को रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने नर्स को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, अतकोनेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को राजकुमार यादव कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे थे। उन्हें कोविशील्ड लगाई जानी थी, लेकिन राजकुमार यादव गलती से उस लाइन में खड़े हो गए जहां एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा था। जब उनकी बारी आई तो वहां मौजूद नर्स कीर्ति पोपड़े ने बिना कागज देखे उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा दिया। जब मामला सामने आया तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

नर्स को चेक करने चाहिए थे कागज

मामला सामने आने के बाद अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के कागजों की जांच करना नर्स की जिम्मेदारी है। नर्स की लापरवाही से व्यक्ति की जान को खतरा पैदा हुआ। कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से नर्स को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की देखरेख डॉक्टरों की टीम कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी चुनाव 2022: कई विधायकों समेत 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, पार्टी ने फॉर्मूला किया तैयार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनउ 29 सितम्बर 2021। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए भाजपा ने विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण का फार्मूला तय कर लिया है। पार्टी के फार्मूले के अनुसार टिकट वितरण हुआ तो विधानसभा चुनाव-2022 में 150 से […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी