तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ के कारण खेत, सड़कें और रिहायशी इलाके जलमग्न

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 18 दिसंबर 2023। कन्याकुमारी, तिरुनेलवेल्ली, थूथुकुडी और तेनकासी सहित दक्षिणी तमिलनाडु के कई हिस्सों में हाल के दिनों में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचायी है तथा धान के खेत, सड़कें, रिहायशी इलाके तथा पुल जलमग्न हो गए हैं. मुख्य सचिव शिव दास मीणा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि बारिश और बाढ़ की वजह से सेना, नौसेना और वायु सेना की मदद मांगी गई है. उन्होंने कहा कि बचाव और राहत अभियान के लिए 84 नौकाएं तैनात की गई हैं तथा सरकार ने 18 दिसंबर को चारों जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

अधिकारी ने बताया कि थूथुकुडी और श्रीवैकुंटम और कयालपट्टिम जैसे क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त नौकाएं तैनात की गई हैं. उन्होंने बताया कि कम से कम 7,500 लोगों को इलाके से सुरक्षित निकाला गया तथा उन्हें 84 राहत शिविरों में रखा गया है. अधिकारी ने बताया कि ‘कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल’ के जरिए 62 लाख लोगों को एसएमएस अलर्ट भेजे गए। ‘राष्ट्रीय आपदा मोचन बल’ (एनडीआरएफ) और ‘राज्य आपदा मोचन बल’ (एसडीआरएफ) के कर्मियों, अग्निशमन और बचाव सेवा तथा पुलिस टीमों ने भारी बाढ़ वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला तथा उन्हें स्कूलों और विवाह स्थलों पर आश्रय दिया।

दक्षिणी रेलवे ने कहा कि तिरुनेलवेल्ली-तिरुचेंदूर खंड में श्रीवैकुंटम और सेदुंगनल्लूर के बीच यातायात निलंबित कर दिया है. उसने बताया कि रेलवे ट्रैक से ‘गिट्टियां’ बह गईं तथा रेलवे पटरियों पर पानी बह रहा है. रेलवे ने बताया कि दक्षिणी क्षेत्रों से संचालित होने वाली कई ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है, कुछ ट्रेनों को आशिंक रूप से निलंबित कर दिया गया है तथा कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। अधिकारियों ने बताया कि ओट्टापिडारम के पास मदुरै की एक लिंक रोड पूरी तरह से कट गई है तथा कन्याकुमारी जिले के ओझुगिनचेरी में पानी का स्तर चार फुट से अधिक हो गया है, जिससे पजाहायरू नदी के उफान पर होने से धान के खेत डूब गए हैं. वहीं, नागरकोइल में मीनाक्षी गार्डन और रेलवे कॉलोनी जैसी आवासीय बस्तियां जलमग्न हो गई. उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों को अग्नि और बचाव एवं आपदा मोचन बल के कर्मियों द्वारा तुरंत निकाला गया।

Leave a Reply

Next Post

करारी हार के बाद इस्तीफ़ों का दौर जारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू ने दिया त्यागपत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/ जांजगीर-चांपा 18 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है. आरोप-प्रत्यारोप और निष्कासन की कार्रवाई के साथ इस्तीफ़ों का सिलसिला भी जारी है. इसी कड़ी में  कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व एमएलए चुन्नीलाल साहू ने […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर