‘लव जिहाद’ को लेकर बघेल का भाजपा पर तंज-‘इनकी बेटियां करें तो लव, दूसरों की करें तो जिहाद’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथित ‘लव जिहाद’ को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘इनकी बेटियां करें तब लव और दूसरों की करें तब जिहाद।” बघेल ने बिलासपुर जिले के अकलतरी गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी बेमेतरा के बिरनपुर गांव में हुई हिंसा की घटना को लेकर राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा ने न घटना की जांच की जरूरत समझी, न रिपोर्ट का इंतजार किया, सीधा दूसरे दिन बंद का आह्वान किया। ऐसी स्थिति पैदा की गई जैसे छत्तीसगढ़ में पता नहीं क्या हो गया है। दो बच्चों के बीच झगड़े में मौत हुई। किसी की मौत दुखद है। इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता।

लेकिन, इसकी आड़ में राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश हो रही है।” उन्होंने कथित ‘लव जिहाद’ को लेकर विपक्षी दल के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वे लव जिहाद की बात करते हैं। भाजपा के बड़े नेताओं की बात करें तब सबकी बेटियों ने किसके साथ शादी की है…मुसलमानों से। वह लव जिहाद नहीं है? (पार्टी के) छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नेता की बेटी पता नहीं कहां है…वह लव जिहाद नहीं है।

इनकी बेटियां करें तब लव, दूसरे की करें तब जिहाद।” बघेल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘आपने उनको रोकने के लिए क्या कोशिश की। आपको केवल राजनीतिक रोटी सेंकना है। अपने दामाद को मंत्री बनाकर रखते हैं, सांसद बनाकर रखते हैं और दूसरे के लिए दूसरा कानून।” बेमेतरा शहर से 60 किलोमीटर दूर स्थित बिरनपुर गांव में आठ अप्रैल को स्कूली बच्चों के बीच लड़ाई के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान बाइक रैली पर बवाल, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर संबलपुर 13 अप्रैल 2023। ओडिशा सरकार ने हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़कने के बाद संबलपुर जिले में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं और इलाके में निषेधाज्ञा लागू की है। एक अधिकारी ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण