छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, आज प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय ठंड लगने लगी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसके वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।  मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही शेष जिलों में शुष्क रहने की संभावना है। आज राजधानी रायपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है।

Leave a Reply

Next Post

द्रौपदी मुर्मू बोलीं: वैश्विक स्तर पर आईआईटियन्स ने बनाई अपनी विशेष पहचान; IIT भिलाई अनुसंधान को दे रहा बढ़ावा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 अक्टूबर 2024। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी भिलाई के लिए 26 अक्टूबर का दिन स्वर्णिम रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस संस्थान तीसरे एवं चौथे दीक्षांत समारोह में शिरकत कर छात्रों को मेडल बांटे। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान