रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 02 नवंबर 2026।रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग में भी उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म भारत में एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक सभी दिनों की बुकिंग मिलाकर 45.96 करोड़ रुपये के टिकट बेच लिए हैं। 

इसमें ब्लॉक की गई सीटों की कमाई भी शामिल है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 36.85 करोड़ रुपये है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कितने बिके ‘रामायण’ के टिकट?
2 नवंबर सुबह 6 बजे तक फिल्म के 11.01 लाख टिकट बिक चुके थे। देशभर के 527 शहरों के 1,708 सिनेमाघरों में फिल्म के 35,697 शो चल रहे हैं। एडवांस बुकिंग में ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसमें ब्लॉक सीटें भी शामिल हैं। अब तक 75 शो हाउसफुल हो चुके हैं, जिनमें से 13 शो पूरी तरह सोल्ड आउट हैं।

पहले दिन की बुकिंग से मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा
फिल्म की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा योगदान ओपनिंग डे यानी 5 नवंबर का है। गुरुवार को रिलीज के दिन के लिए फिल्म ने अब तक 25.39 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इसमें ब्लॉक सीटों की कमाई शामिल है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 21.30 करोड़ रुपये है। यानी फिल्म की अब तक की कुल एडवांस बुकिंग में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी पहले दिन की है।

कितने बिके ‘रामायण’ के टिकट?
2 नवंबर सुबह 6 बजे तक फिल्म के 11.01 लाख टिकट बिक चुके थे। देशभर के 527 शहरों के 1,708 सिनेमाघरों में फिल्म के 35,697 शो चल रहे हैं। एडवांस बुकिंग में ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसमें ब्लॉक सीटें भी शामिल हैं। अब तक 75 शो हाउसफुल हो चुके हैं, जिनमें से 13 शो पूरी तरह सोल्ड आउट हैं।

पहले दिन की बुकिंग से मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा
फिल्म की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा योगदान ओपनिंग डे यानी 5 नवंबर का है। गुरुवार को रिलीज के दिन के लिए फिल्म ने अब तक 25.39 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इसमें ब्लॉक सीटों की कमाई शामिल है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 21.30 करोड़ रुपये है। यानी फिल्म की अब तक की कुल एडवांस बुकिंग में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी पहले दिन की है।

हिंदी वर्जन की सबसे ज्यादा डिमांड
भाषाओं के हिसाब से फिल्म का हिंदी वर्जन सबसे आगे चल रहा है। हिंदी में अब तक 38.70 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जो कुल कमाई का करीब 84 प्रतिशत है। वहीं, कन्नड़ वर्जन से 4.41 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से 2.35 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। तमिल वर्जन की एडवांस बुकिंग 41.66 लाख रुपये और मलयालम वर्जन की बुकिंग 8.01 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

3D और आईमैक्स फॉर्मेट को भी मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म की एडवांस बुकिंग में प्रीमियम फॉर्मेट का भी बड़ा योगदान है। हिंदी 3D शो से अब तक 21.57 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है, जबकि हिंदी 2D शो से 8.75 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, हिंदी IMAX 3D की एडवांस बुकिंग 6.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

आईमैक्स, 4DX, डॉल्बी सिनेमा, आइस थिएटर्स और एपिक जैसे प्रीमियम फॉर्मेट ने कुल मिलाकर 8.83 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। खास बात यह है कि इन फॉर्मेट में फिल्म के सिर्फ 2 प्रतिशत शो उपलब्ध हैं। वहीं, हिंदी 3D की हिस्सेदारी फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग में 47 प्रतिशत है।

विदेशों में भी फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी चल रही है। 31 अक्टूबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने विदेशों में सभी उपलब्ध तारीखों के लिए करीब 3.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 33.23 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। इसमें नॉर्थ अमेरिका का योगदान 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताया गया है। वहां फिल्म के प्रीमियर शो के लिए भी अच्छी संख्या में टिकट बिके हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

  • ‘रामायण: पार्ट 1’ 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
  • इसमें रणबीर कपूर ‘राम’, साई पल्लवी ‘सीता’ और यश ‘रावण’ के किरदार में नजर आएंगे। 
  • इसके अलावा सनी देओल ‘हनुमान’ और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ की भूमिका निभा रहे हैं।
  • फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और शोभना भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति

शेयर करेसुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 02 नवंबर 2026। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 7 और 8 नवंबर, 2026 को ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है। पटाखे सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे […]

You May Like

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति....|....रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म....|....महिलाओं में जानलेवा कैंसर के संकेत मिनटों में बताएगा एआई....|....ओलंपिक से पहले बदलाव की तैयारी: प्रो लीग में नई हॉकी टीम उतारेगा भारत....|....'हां, रूस और चीन हमारी जासूसी करते हैं'....|....8-9 वोट से चुनाव हारने का बदला लेने 1.20 लाख की सुपारी....|....कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला....|....गोदाम पर छापा मारकर 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त....|....बुंदेलखंड में गंभीर बीमारियों के कारणों की होगी पड़ताल....|....लोन जारी नहीं किया, फिर भी काटते रहे किस्त