रायगढ़ में तस्करों पर एक्शन: 36 KG गांजा जब्त, ओडिशा से किराए पर ली थी कार; तीन तस्कर दबोचे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 22 अप्रैल 2026। रायगढ़ जिले में साइबर और चक्रधर नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने पड़ोसी राज्य ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सवा 36 किलो गांजा और अन्य संपत्ति जब्त की गई है। जब्त गांजा, कार और मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 15 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से सफेद रंग की कार में अवैध गांजा लाया जा रहा है। इसे रायगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में खपाया जाना था। पुलिस टीम ने बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी की और संदिग्ध कार क्रमांक सीजी 13 एजेड 4603 को रोका। कार में डोल नारायण साहू, नीलकमल साव और आशीष कुमार सिंह सवार थे। तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक बोरियों में कुल 36 किलो 170 ग्राम गांजा मिला। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त कार की कीमत 12 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी आशीष ने पुलिस को बताया कि गढ़उमरिया में उसका चाय नाश्ते का होटल है। उसने 18 अप्रैल को अपने दोस्तों को ओडिशा से गांजा लाने की योजना बताई थी। ओडिशा में एक दोस्त 4 हजार रुपये प्रति किलो गांजा देता था। इसे रायगढ़ में 10 हजार रुपये में बेचकर पैसे बांटने का लालच था।

आरोपियों ने 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे अपने गांव से एक कार प्रतिदिन 1500 रुपये और 10 रुपये प्रति किलोमीटर पेट्रोल पर किराए पर ली। वे ओडिशा के संबलपुर स्थित हीराकुंड डैम पहुंचे। वहां एक युवक को 1 लाख 40 हजार रुपये देकर दो प्लास्टिक बोरियों में गांजा खरीदा। रायगढ़ आते समय तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Next Post

मानवता की मिसाल: गर्भवती महिला को नहीं मिली एंबुलेंस, जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दंतेवाड़ा 22 अप्रैल 2026। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम सालेपाल गांव में मंगलवार सुबह सीआरपीएफ के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने लेबर पेन से जूझ रही एक गर्भवती महिला को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। जवानों की त्वरित और संवेदनशील मदद से […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान