सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फिल्म “माया”

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 12 मई 2022। अक्सर कहा जाता है कि सब मोह माया है। फ़िल्मी दुनिया को भी मायानगरी कहा जाता है। अब “माया” के नाम से निर्देशक बी एस अली फ़िल्म बना रहे हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग पिछले दिनों मुम्बई के मनीषा बंगला में की गई जहां कई महत्वपूर्ण दृश्यों का फिल्मांकन हुआ। निर्माता निर्देशक बी एस अली ने बताया कि बॉलीवुड में आजकल रियलिस्टिक फिल्मों का ज़माना है। यहां सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर फिल्मे बनाई जा रही है। मेरी फिल्म भी इसी तरह की एक रियल घटना से इंस्पायर्ड फिल्म है जिसका नाम है “माया”। निर्माता निर्देशक बी एस अली की इस फिल्म की मुंबई में शूटिंग के दौरान फिल्म से जुड़ी पूरी टीम मौजूद थी। तेजी से बन रही इस फिल्म को लेकर बी एस अली बेहद उत्साहित हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए बी एस अली ने कहा कि इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग मुंबई में जोर शोर से जारी है।

फिल्म को जल्द रिलीज़ करने का प्लान है।उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की माया हॉस्टल की कहानी पर बेस्ड है। यहां एक लड़की की हत्या हो जाती है जिस रूम में कई और लड़कियां भी रहती हैं। इस लड़की की हत्या के बाद सस्पेन्स का खेल शुरू होता है। फिल्म दर्शको को बांध कर रखेगी और उन्हें कुछ सोचने पर भी मजबूर करेगी।इससे पहले फिल्म “लव स्टोरी” प्रोड्युस कर चुके निर्माता निर्देशक बी एस अली ने कहा कि सस्पेंस थ्रिलर होने के बावजूद फिल्म में म्यूज़िक का भी बड़ा स्कोप है और फिल्म में कई सिचुएशनल गाने हैं जो कहानी को आगे बढ़ाते हैं।

निर्माता निर्देशक बी एस अली ने यहां आगे बताया कि यह फिल्म एक रियल घटना से प्रेरित है। हॉस्टल और बोर्डिंग स्कूलों के सम्बन्ध में कई तरह की खबरें आती रहती हैं मैंने उन्ही सच्ची घटनाओं को आधार बनाकर इसे बनाया है।फिल्म के लिए ढेर सारे नए कलाकारों का सिलेक्शन हुआ है। देश के कोने कोने से कलाकारों को सेलेक्ट करके उनकी ग्रूमिंग करके बीएस अली ने उन्हें इस फ़िल्म में इस्तेमाल किया है।

Leave a Reply

Next Post

CSK vs MI: रोहित शर्मा को आउट करने के लिए धोनी रच सकते हैं 'चक्रव्यूह', हिटमैन की इस कमजोरी पर करना चाहेंगे वार!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 12 मई 2022। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 59वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल के ‘एल क्लैसिको’ (CSK vs MI) नाम से मशहूर इस मैच में फैंस को एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ