छत्तीसगढ़: पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में 35 जवान कोरोना पॉजिटिव, अलग-अलग जिलों से आए थे लोग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 16 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से तेज होने लगे हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी  में प्रशिक्षण ले रहे 35 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद एकेडमी में हड़कंप मच गया। संक्रमित जवान अलग-अलग जिलों से ट्रेनिंग के लिए पहुंचे हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर कलेक्टर ने पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। यहां 650 जवान और ट्रेनिंग ले रहे हैं, जिन पर संक्रमण का खतरा है।

ट्रेनिंग एकेडमी प्रबंधक ने कोरोना नियम पालने का दावा किया

वहीं, ट्रेनिंग एकेडमी प्रबंधक की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का दावा किया जा रहा है। प्रबंधक के मुताबिक, अलग-अलग केंद्रों से पहुंचे इन जवानों की रेगुलर कोविड जांच की गई थी। जांच के दौरान जवान कोविड संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही केंद्र में रह रहे दूसरे जवान भी विशेष रूप से एहतियात बरत रहे हैं। साथ ही सख्ती के साथ कोविड नियमों के पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

योगी सरकार ने दी कांवड़ यात्रा की मंजूरी, पर कोर्ट ने साफ कहा- पुनः विचार करें, वरना फैसला हम सुनाएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जुलाई 2021। कोरोना वायरस महामारी के बीच कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के चिंतित करने वाले फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले में एक दिन पहले ही केंद्र से जवाब दाखिल करने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण