दंतेवाड़ा-सुकमा बॉर्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी मारा गया, सर्चिंग जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

दंतेवाड़ा 29 जुलाई 2022 । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-सुकमा जिले की सीमा पर गुरुवार की रात व शुक्रवार सुबह पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को ढेर कर दिया। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बड़ी संख्या में माओवादियों के जमावड़े की सूचना पर ऑपरेशन लांच किया गया था। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक फायरिंग हुई है। डीआरजी जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। इस मुठभेड़ में और भी माओवादियों के घायल होने का अंदेशा है। जवान अभी भी मौके पर मौजूद हैं और सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। 

दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दंतेवाड़ा व सुकमा जिले की सीमा पर नहनी गुडरा के जंगलों में माओवादियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। 28 जुलाई की रात दंतेवाड़ा से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) को रवाना किया गया था। रात में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद नक्सली भाग खड़े हुए। इलाके में सर्चिंग जारी है। वहीं शुक्रवार की सुबह सुकमा जिले के बिंद्रापानी के समीप जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक माओवादी मारा गया है। जवान अभी मौके पर मौजूद हैं। 

मारे गए नक्सली पर 8 मामले दर्ज 

एसपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह बिंद्रापानी जंगल में हुए मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया है। पुरुष माओवादी का शव, हथियार तथा अन्य सामग्री बरामद किया गया है। मृत नक्सली की पहचान राकेश मडकम के रूप में हुई है। वह माओवादियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य था। राकेश मडकम पर शासन द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस पर हत्या, फोर्स को नुकसान पहुंचाने सहित गंभीर 8 अपराध मामले थानों में दर्ज हैं। फोर्स के जवान अभी मौके पर मौजूद हैं और सर्चिंग जारी है। सभी जवान ठीक हैं। बता दें कि नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। नक्सल क्षेत्रों में जवानों को अलर्ट रहने कहा गया है। एक दिन पहले दंतेवाड़ा में 18 लाख के इनामी 3 माओवादियों ने समर्पण किया है। 

Leave a Reply

Next Post

'स्मृति ईरानी ने भद्दे ढंग से लिया राष्ट्रपति का नाम', अधीर रंजन का स्पीकर को पत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 जुलाई 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्मृति ईरानी पर पलटवार किया है। चौधरी ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर शिकायत की कि ईरानी ने लोकसभा में भद्दे […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब