असम में नदियां उफान पर 40 हजार लोग प्रभावित, अगले चार दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गुवाहाटी 19 जून 2023। असम में एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की कई अन्य प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। प्रदेश के 10 जिलों में अब तक कुल 40 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई हिस्सों से कटाव और तटबंधों के टूटने से कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। उधर, गुवाहाटी में तेज बारिश के साथ भूस्खलन से एक की मौत हो गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  

कई जिलों में हजारों लोग प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, कछार, डारंग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजई, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, तिनसुकिया और उदलगुरी जिलों में बाढ़ के कारण चालीस हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शनिवार तक असम के आठ जिलों में 37,500 से अधिक लोग बाढ़ से पीड़ित थे। लखीमपुर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 25,200 से अधिक लोग बाढ़ से पीड़ित हैं, इसके बाद डिब्रूगढ़ में 3,800 से अधिक और तिनसुकिया में लगभग 2,700 लोग प्रभावित हैं। 

सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त
एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में, 142 गांव में पानी भरा हुआ है और पूरे असम में 1,510.98 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि कि विश्वनाथ, बोंगईगांव, डिब्रूगढ़, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागांव, शिवसागर, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी जिलों में भारी कटाव देखा गया है। दीमा हसाओ और करीमगंज से भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की घटनाओं की सूचना मिली है। बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

अगले कई दिनों के लिए रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को अगले पांच दिनों में असम के कई जिलों में बेहद भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। इस बीच, कोकराझार, चिरांग, बक्सा, बारपेटा और बोंगाईगांव के निचले असम जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं इसी अवधि के दौरान, धुबरी, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, नलबाड़ी, दीमा हसाओ, कछार, गोलपारा और करीमगंज जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू आने वाले अमरनाथ श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान...होटलों में मिलेगी बड़ी छूट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जम्मू 19 जून 2023। ऑल जम्मू होटल्स एंड लॉज एसोसिएशन (AJHLA) ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। दरअसल,  ऑल जम्मू होटल्स एंड लॉज एसोसिएशन (AJHLA) ने जम्मू में रुकने वाले अमरनाथ तीर्थयात्रियों को होटल की एडवांस बुकिंग […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप