ओडिशा में शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना, 3.52 करोड़ लोगों को होगा लाभ; सीएम माझी का बड़ा एलान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भुवनेश्वर 03 अप्रैल 2025। ओडिशा की स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री चरण मोहन माझी ने राज्य के लोगों को तोहफा देते हुए एक बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि ओडिशा में अगले दो सप्ताह में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की जाएगी। सीएम माझी ने ये घोषणा राज्यस्तरीय ओडिशा दिवस कार्यक्रम के दौरान की। बता दें कि ओडिशा में शुरू होने वाले आयुष्मान भारत योजना के तहत ओडिशा राज्य में 3.52 करोड़ लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करेंगे। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही देशभर के 29,000 अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

सीएम माझी ने लोगों को दिया संदेश
ओडिशा स्थापना दिवस के अवसर पर ओडिशा पक्ष समारोह में सीएम माझी ने लोगों को संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि हम 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक इन 14 दिनों को उड़िया नववर्ष के रूप में मना रहे हैं। इस पक्ष का हर पल, हर मुहुर्त ओडिया संस्कृति, परंपरा और अस्मिता के लिए प्रेरणा देने वाला होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि ओडिया त्योहारों को हमारी भाषा, साहित्य, भोजन, कपड़े, नृत्य, संगीत और संस्कृति का उत्सव है। 

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
ओडिशा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को पीएम मोदी ने लिखा कि ओडिशा के लोगों को उत्कल दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हमें ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है। यह दिन ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति को सम्मानित करता है। साथ ही पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों को मेहनती बताते हुए उनकी प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार ने पिछले साल राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ट्वीट करते हुए ओडिशा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ओडिशा के लोगों के उत्कृष्ट योगदान को याद करने का एक अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोग अपनी गौरवशाली परंपराओं को जीवित रखते हुए राज्य की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ओडिशा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य ने आधुनिक भारत के कई नायकों को जन्म दिया है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से ओडिशा की शांति और समृद्धि की कामना की।

क्यों मनाया जाता है उत्कल दिवस?
उत्कल दिवस ओडिशा राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1 अप्रैल को हर साल मनाया जाता है, क्योंकि 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा को एक अलग प्रांत के रूप में ब्रिटिश शासन से अलग कर दिया गया था। इस दिन को ओडिशा के लोग अपनी सांस्कृतिक धरोहर, राज्य की परंपराओं, और अपनी भाषा, साहित्य, कला, और संस्कृति का सम्मान करने के लिए मनाते हैं। उत्कल दिवस ओडिशा की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक धारा का उत्सव है, और इस दिन ओडिशा के विकास, समृद्धि और एकता की भी सराहना की जाती है।

Leave a Reply

Next Post

गृहमंत्री विजय शर्मा की नक्सलियों को दो टूक; वार्ता के लिए सरकार तैयार पर कोई शर्त मंजूर नहीं, अगर...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की लगातार एनकाउंटर कार्रवाई के बाद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर संघर्ष विराम की मांग की है। नक्सलियों ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकार नक्सल ऑपरेशन बंद करने का ऐलान करती है तो वो हथियार छोड़कर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप