IPL 2021: विराट कोहली की सेना पर अकेले भारी पड़ सकता है मुंबई इंडियंस का यह बल्लेबाज, जमकर कर रहा है तैयारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होना जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आमना-सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। दोनों ही टीमें कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है। खासतौर पर ग्लेन मैक्सवेल के आने से आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम काफी खतरनाक दिख रहा है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के पास अनुभवी और विस्फोटक खिलाड़ियों की भरमार है, जो अपना दिन होने पर महज कुछ ओवरों में किसी भी मैच का रूख पलटने का दमखदम रखते हैं। मुंबई की टीम का काफी सालों से हिस्सा रहे कीरोन पोलार्ड पर भी सबकी निगाहें रहने वाली है, क्योंकि जब-जब मुंबई  मुश्किल में नजर आई है इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से टीम की नैया को पार लगाया है। 

मुंबई इंडियंस द्वारा ट्विटर पर शेयर किए वीडियो में कीरोन पोलार्ड जमकर बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंदर कैरेबियाई बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट्स लगाता हुआ दिख रहा है। पोलार्ड का रिकॉर्ड आईपीएल में बेहद शानदार रहा है। पोलार्ड ने यूएई में खेले गए आईपीएल 2020 के 16 मैचों में 191.42 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 268 रन बनाए थे और इसके साथ ही 4 विकेट भी अपने नाम की थी। पोलार्ड अबतक अपने आईपीएल करियर में 164 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 3023 रन बनाए हैं। पोलार्ड की खास बात यह है कि वह निचले क्रम में भी आकर टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हुए हैं, जबकि पारी को बुनने का हुनर भी उनके अंदर बखूबी नजर आया है। 

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम अबतक आईपीएल की ट्रॉफी को 5 दफा अपने नाम कर चुकी है। पिछले सीजन आईपीएल के खिताब को अपने नाम करने के साथ ही मुंबई चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अपने टाइटल को डिफेंड करने वाली महज दूसरी टीम बनी थी। मुंबई को इस साल भी खिताब को जीतने के लिए प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है। क्रिस लिन, पीयूष चावला जैसे खिलाड़ियों के आने से टीम और भी मजबूत दिखाई दे रही है। 

Leave a Reply

Next Post

अंतरिक्ष में एलियंस की खोज: नासा का यह अभियान धरती पर ला सकता है तबाही, शीर्ष वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अगले साल तक जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) को लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जो सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की संभावनाओं को तलाशेगा। नेक्स्ट वेब की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। वहीं इसे लेकर अमेरिका के ही एक शीर्ष अंतरिक्ष […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान