निर्माणाधीन इमारत का स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिरा, 13 मजदूर दबे; घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 30 मई 2024। दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी के चिखली गांव में निर्माणाधीन क्लब हाउस का 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसके नीचे 13 मजदूर नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दबे मजदूरों को बाहर निकला गया। घायल मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और निजी अस्पताल लेकर जाया गया। सभी मजदूरों को हल्की गंभीर चोटें आई हैं, सभी मजदूरों को हालत सामान्य बताई जा रही है।

पूरी घटना चिखली गांव के शिवनाथ नदी से सटे बाफना गोल्फ क्लब की है। जहां 27 फीट ऊंचा क्लब हाउस का स्ट्रक्चर भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में 13 मजदूरों की गंभीर चोटें आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नौ पुरुष और चार महिलाएं शामिल है जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूरों को हालत सामान्य बताया जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। 

Leave a Reply

Next Post

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के इन जिलों में चलेगी लू, सात जिलों में पारा 45 डिग्री के पार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 मई 2024। नौतपा का आज छठवां दिन है। छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन संभाग में लू का अलर्ट जारी किया है। […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर