नये साल पर पिता इरफान को याद कर भावुक हुए बाबिल, लिखा इमोशनल नोट।

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नया साल नई उम्मीदें और नई खुशियां लेकर आया है। नये साल का स्वागत दुनिया ने बाहें फैला कर किया है। सोशल मीडिया पर नव वर्ष की शुभकामना संदेशों की बाढ़ आ गई है। हांलाकि बीता साल 2020 दुनियाभर को बेहद गम भरी यादें देकर गया है। बॉलीवुड ने भी साल 2020 में कई नायाब नगीनों को खो दिया। इन्हीं में से एक थे इरफान खान। अभिनेता इरखान का देहांत बीते साल 29 अप्रैल को हो गया था। इरफान को खोने के गम से उनका परिवार अभी भी उबरने की कोशिश कर रहा है। हांलाकि इरफान को भूला पाना इतना आसान भी नहीं। नये साल के मौके पर इरफान के बेटे बाबिल को एक बार फिर अपने पिता के साथ बिताए खुशनुमा लम्हों की याद आ गई।

पिता को याद कर बाबिल काफी इमोशनल हो गए। बाबिल ने इरफान को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी दो हैप्पी पिक्चर्स शेयर की हैं। पहली तस्वीर में बाबिल अपने पिता के साथ रिलेक्सिंग मूड में दिख रहे हैं। दोनों आराम से बेड पर सो रहे हैं।

जबकि दूसरी तस्वीर में बाबिल इरफान के साथ एक गार्डन में बेंच पर बैठे हैं। दोनों कोई चर्चा करते हुए मुस्कुरा रहे हैं। 

पिता और बेटे की इस क्यूट बॉन्डिंग को देख हर कोई खुश हो रहा है। साथ ही ये दुआ भी कर रहे हैं कि काश पिता औ बेटे की ये जोड़ी कभी नहीं टूटती। बाबिक के हाथों से अपने पिता का साथ इतनी जल्दी नहीं छूटता। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बाबिल ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। बाबिल ने लिखा है “अगला पड़ाव आपके बिना लेकिन आपकी अच्छाई के साथ। पब्लिक को हैपी न्यू ईयर”।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जनवरी को रायगढ़ जिले को करीब 400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

शेयर करेहितग्राहियों को विभिन्न योजनान्तर्गत 5.90 करोड़ रुपये की सामग्री करेंगे वितरित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 01 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जनवरी को रायगढ़ के प्रवास के दौरान मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 398.11 करोड़ रुपये की लागत के 152 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड