भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची बालोद, बुलडोजर से हुई फूलों की बारिश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बालोद 16 सितम्बर 2023। भाजपा की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा बालोद पहुंची तो यहां पर कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने यहां आमसभा को संबोधित किया। बाइक रैली में शामिल हुए और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के माध्यम से उनका स्वागत किया। उनके स्वागत में आधा दर्जन बुलडोजर खड़े किए गए थे, जिनसे कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की। सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं, इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में नए कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने परिवर्तन यात्रा में कहा कि हमारी सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ को संवारा पर आज भूपेश बघेल इसे बर्बाद करने में लगे हुए हैं। इन्होंने राज्य में शराब बंद करने की बात कही थी, आज पुल पुलियों में शराब बिक रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तो घोटालों की गिनती नहीं है लोक सेवा आयोग घोटाला, सब हुआ है। अनेक तरह के घोटालों का काम यहां पर कांग्रेस सरकार ने किया है। इन्ही सब के खिलाफ भाजपा ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। अब जब विधानसभा के चुनाव होंगे तो आपको विकास को चुनना है सच को चुनना है और इस झूठ के सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Leave a Reply

Next Post

हाथी के हमले में एक ग्रामीण की हुई मौत, एक महीने में गई पांच लोगों की जान; पूरे इलाके में दहशत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 16 सितम्बर 2023। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई और पसान रेंज में हाथियों का तांडव जारी है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह में यह चौथी […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट