11 साल की मासूम स्कूल में खेलते खेलते थक कर बैठी, कुछ ही देर बाद हो गई मौत, डॉक्टर भी हैरान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंदौर 11 सितंबर 2025। मध्यप्रदेश के इंदौर के माचल इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 11 साल की मासूम बच्ची की खेलते समय अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। माचल निवासी दिलीप पटेल की बेटी नक्षिता क्लास 6 में पढ़ती थी। नक्षिता सोमवार को लंच ब्रेक में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह थकान महसूस करने लगी और बैठ गई। अचानक ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।

अस्पताल ले जाने के बाद भी नहीं बची
स्कूल स्टाफ ने तुरंत बच्ची को बेटमा के अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने चोइथराम अस्पताल में नक्षिता को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों और स्कूल प्रबंधन की प्रतिक्रिया
बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ थी और खेलते-खेलते अचानक गिर गई। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने घटना पर गहरा दुख जताया। स्कूल मालिक नारायण पटेल ने कहा, ‘हमें गहरी पीड़ा है कि हमने एक होनहार बच्ची को खो दिया।’

Leave a Reply

Next Post

Railway News: ट्रेन में अब सीटों के लिए नहीं होगी धक्का-मुक्की, Railway ने डेढ़ गुना बढ़ाए कोच, देखें पूरी लिस्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 11 सितंबर 2025। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अक्सर सीटों के लिए होने वाली मारामारी और धक्का-मुक्की की समस्या को देखते हुए, रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब कुछ मेमू ट्रेनों में कोचों की संख्या […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प