नक्सलगढ़ की बीटिया हेमबती ने किया छत्तीसगढ़ का नाम रौशन; प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोंडागांव 27 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की बिटिया हेमबती ने प्रदेश को गौरवांवित किया है। उन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कोंडागांव की राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी बिटिया हेमबती नाग को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया। अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।

उनकी इस उपलब्धि पर सीएम साय ने ट्वीट कर उन्हें बधाई और शुभकामनायें दी है। सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि
‘शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

Leave a Reply

Next Post

टीएस सिंहदेव ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/दिल्ली 27 दिसंबर 2024। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। टीएस सिंहदेव ने कहा, एक महान नेता और अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने देश को अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। देश के अमीर व्यापारी से […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान