सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया भोजपुरी देशी गीत “लुलिया रे” हुआ रिलीज होते ही वायरल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ रंजन सिन्हा

मुंबई 10 दिसंबर 2024। भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत के सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया गाना “लुलिया रे” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यह धोबी घाट गाना रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो  अपनी अनोखी धुन, दमदार लिरिक्स और रितेश पांडेय की जबरदस्त आवाज़ के कारण दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। गाने के बोल देसी अंदाज में लिखे गए हैं, जो युवा वर्ग और ग्रामीण दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। “लुलिया रे” में देसीपन और आधुनिक संगीत का बेहतरीन मेल है। गाने का म्यूजिक पेपी है, जो श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर देता है। इस गाने में रितेश पांडेय और तोषी द्विवेदी का शानदार अभिनय और एक्सप्रेशन उनकी प्रतिभा को और निखारता है। गाने में वर्षा तिवारी की आवाज भी काफी सुरीली है, जो ऑडियंस का मन मोह ले रही है। गाने को एक खूबसूरत देहाती पृष्ठभूमि में फिल्माया गया है, जो इसे और भी जीवंत बनाता है। गाने के रिलीज होते ही यह यूट्यूब पर वायरल हो गया है।  “लुलिया रे” के बोल और संगीत को लेकर भी खूब सराहना हो रही है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि संगीत आशिष वर्मा ने दिया है। निर्देशन की जिम्मेदारी राहुल सिंह ने बखूबी निभाई है।

रितेश पांडेय ने सोशल मीडिया पर फैंस का धन्यवाद करते हुए लिखा, “आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभार। ऐसे ही हमारे गानों को प्यार देते रहें। लुलिया रे मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने में मैंने अपने फैंस के लिए देसीपन और आधुनिकता का एक खास मिश्रण पेश करने की कोशिश की है। मुझे खुशी है कि दर्शक इसे इतना प्यार दे रहे हैं। मैं अपने फैंस का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ, जो हर बार मेरे काम को सराहते हैं और मेरे गानों को इतना सफल बनाते हैं। उन्होंने आगे कहा, “भोजपुरी संगीत में नई ऊर्जा और नए प्रयोग लाने का यह हमारा प्रयास है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना न केवल एंटरटेन करेगा, बल्कि भोजपुरी संगीत को नई ऊंचाइयों पर भी ले जाएगा। रितेश पांडेय ने अपनी टीम की भी सराहना की और कहा कि यह सफलता उनकी पूरी टीम के समर्पण और मेहनत का नतीजा है। उन्होंने फैंस से अनुरोध किया कि वे इसी तरह भोजपुरी संगीत को सपोर्ट करते रहें। आपको बता दें कि इस गाने की गीतकार स्वर्गीय जेडी बहादुर हैं। संगीतकार आशीष वर्मा एवं ऑन पार्टी, वीडियो आशीष यादव, डीओपी सुनील बाबा और ब्रिजेश यादव, सम्पादक प्रवीण यादव, पी आर ओ रंजन सिन्हा और डिजिटल रिशु पांडे हैं।

Leave a Reply

Next Post

भोजपुरी सुपर स्टार प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित लेकर आ रहे हैं अपनी नई फिल्म “सास की सगाई”

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ रंजन सिन्हा मुंबई 10 दिसंबर 2024। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सामाजिक और मनोरंजक फिल्मों के लिए प्रसिद्ध सुपरस्टार प्रिंस सिंह राजपूत और अभिनेत्री पायस पंडित जल्द ही एक नई सामाजिक फिल्म “सास की सगाई” लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म एभीईओ फिल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. के […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर