चीन की दादागीरी: रिपोर्ट में खुलासा, ड्रैगन की नाराजगी से बचने के लिए विश्व बैंक की डूइंग बिजनेस रिपोर्ट में हेरफेर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वांशिगटन 17 सितम्बर 2021। दुनिया भर में कारोबारी सुगमता के लिए पैमाना माने जाने वाली वर्ल्ड बैंक की डूइंग बिजनेस रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े हुए हैं। एक स्वतंत्र जांच में वर्ल्ड बैंक की ओर से 2018 की रिपोर्ट तैयार करने में चीनी दबाव के चलते हेरफेर करने की बात सामने आई है। इससे दुनिया भर में लोग हैरान हैं और विश्व बैंक की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं। बैंक की एथिक्स कमिटी के कहने पर लॉ फर्म विल्मरहेल की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक पर चीन के दबाव को लेकर चिंता जताई गई है। इसके अलावा आईएमएफ की तत्कालीन चीफ एग्जीक्यूटिव क्रिस्टालिना जॉर्जिवा को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाल रहीं क्रिस्टालिना ने स्टाफ पर दबाव बनाया था कि वे चीन की रैंकिंग को बेहतर दिखाएं। गुरुवार को जारी की गई जांच रिपोर्ट में ये खुलासे हुए हैं। आईएमएफ के तत्काली अध्यक्ष जिम योंग किम पर भी चीन का दबाव होने की बात कही गई है। वहीं जॉर्जिवा ने जांच रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि वह इससे सहमत नहीं हैं और IMF के कार्यकारी बोर्ड के सामने अपना पक्ष रखा है। इससे पहले गुरुवार को वर्ल्ड बैंक ने डूइंग बिजनेस रिपोर्ट्स को ही स्थगित करने का ऐलान किया था। बैंक का कहना था कि रिपोर्ट में डेटा से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। ऐसे में इसे फिलहाल कैंसल किया जाता है।

वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष की ओर से था रिपोर्ट बदलने का दबाव

विश्व बैंक ने कहा है कि पूर्व बोर्ड अधिकारियों और बैंक के कुछ मौजूदा एवं पूर्व स्टाफ के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट इन खुलासों को लेकर कहा है कि वह इसका अध्ययन करेगा। यदि ऐसा है तो यह गंभीर मसला है। विल्मरहेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएमएफ के पूर्व अध्यक्ष जिम योंग किम के सीनियर स्टाफ की ओर से ‘प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दबाव’ था कि रिपोर्ट की मैथडोलॉजी को बदल दिया जाए ताकि चीन का स्कोर बेहतर दिखा जा सके। यही नहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि यह जिम योंग किम के कहने पर ही किया गया था। 

फंड हासिल करने की एवज में किया गया रिपोर्ट में खेल

रिपोर्ट में कहा गया है कि जॉर्जिवा और एक मुख्य सलाहकार सिमियोन जांकोव की ओर से स्टाफ पर दबाव डाला गया था कि वह रिपोर्ट में कुछ बदलाव करे ताकि चीन की रैंकिंग में बदलाव किया जा सके। उस वक्त बैंक ने कैपिटल के लिए चीन से मदद मांगी थी। माना जा रहा है कि उसके एवज में ही रिपोर्ट में उसे यह फायदा देने का प्रयास किया गया था। फिलहाल जिम योंग किम  की ओर से इस रिपोर्ट को लेकर कोई बात नहीं कही गई है। ‘डूइंग बिजनेस 2018’ की रिपोर्ट में चीन ने 7 पायदान की छलांग लगाते हुए 78वां स्थान हासिल किया था। उसकी रैंकिंग में यह सुधार डेटा मैथडोलॉजी में बदलाव किए जाने के बाद आया था, जो शुरुआती ड्राफ्ट रिपोर्ट से एकदम अलग था।

Leave a Reply

Next Post

कृषि कानूनों का एक साल: अकाली दल को पुलिस ने पंत मार्ग तक मार्च की दी अनुमति, कई रास्तों पर लगा जाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों का एक साल पूरा होने पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) इनके खिलाफ आज दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है। शिअद ने गुरुद्वारा रकाबगंज से संसद तक होने वाले अपने इस प्रदर्शन को ‘ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च’ का नाम दिया है। शिअद के […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन