पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षाकर्मी चला रहे सर्च ऑपरेशन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 18 जून 2024। पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अपराधियों ने ईमेल भेजकर यह धमकी दी है। इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और तुरंत ही अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी गयी।इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गई। फौरन एयरपोर्ट थाना की पुलिस और सीआईएसएफ की टीम पटना एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। बम स्क्वायड की टीम भी पहुंची। मंगलवार दोपहर करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा लेकिन बम या अन्य कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है। साइबर सेल और अन्य जांच एजेंसी मामले की तफ्तीश कर रही है।

कई अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए गए हैं
पटना एयरपोर्ट के निदेशक आंचल प्रकाश ने बताया कि पटना एयरपोर्ट को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए गए हैं। फिलहाल सबकुछ सामान्य है। 

Leave a Reply

Next Post

महिला आरक्षण के विरोध में युवकों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन, सरकार पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धौलपुर 18 जून 2024। मंगलवार को बेरोजगार युवक समिति ने राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को 50% आरक्षण देने के विरोध में शहर के गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी युवाओं ने विरोध रैली निकालकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर