ट्रेलर और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जल गए चालक और हेल्पर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 16 जून 2023। जांजगीर-चांपा में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक ट्रक के चालक और खलासी की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा कोयला लोड कर आ रहे ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान ट्रक चालक और खलासी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं ट्रेलर का चालक और खलासी दोनों कूदकर भाग निकले। हादसे में दोनों वाहन जलकर खाक हो गए हैं। हादसा चांपा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, चांपा-कोरबा रोड पर स्थित केके ढाबा के पास शुक्रवार रात करीब एक बजे ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हुई थी। चांपा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री से ट्रक प्लास्टिक का पाइप लोडकर लछनपुर निवासी चालक भुनेश्वर सिंह (32) और हेल्पर नीरज यादव (30) पेंड्रा जाने के लिए निकले थे। वहीं दूसरी ओर से ट्रेलर कोयला लोडकर कोरबा से चांपा की ओर जा रहा था। तभी दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्क हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक 50 फीट तक पीछे जा गिरा। 

दमकल ने दो घंटे में पाया आग पर काबू
टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान ट्रक का चालक और खलासी केबिन में ही फंस गए। दोनों बाहर ही नहीं निकल सके और उसी में जिंदा जल गए। वहीं ट्रेलर चालक ने किसी तरह केबिन से निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पा सकीं। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक में फंसे दोनों शवों को निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

Leave a Reply

Next Post

अपराधियों को लेकर सख्त हुए सीएम सोरेन, कहा- अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 16 जून 2023। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को  निर्देश दिए कि राज्य में अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  बैठक के दौरान सीएम सोरेन ने अधिकारियों से हत्या, डकैती, जबरन वसूली, चोरी, साइबर अपराध, […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क