भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सात साल बाद टी20 सीरीज गंवाई, हार्दिक की कप्तानी में पहली शिकस्त

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 अगस्त 2023। वेस्टइंडीज ने भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी निर्णायक मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने इस टी20 सीरीज पर भी 3-2 से कब्जा जमा लिया है। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए पांचवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले दो टी20 में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत हासिल की थी। इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए तीसरा और चौथा टी20 जीता था। हालांकि, पांचवां टी20 गंवाने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दिया। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग ने 107 रन की साझेदारी कर भारत को मैच और सीरीज जीतने से दूर रखा। ब्रैंडन किंग 55 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, पांचवें टी20 में चार ओवर में 31 रन देकर चार विकेट लेने वाले रोमारियो शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, सीरीज में 176 रन बनाने वाले निकोलस पूरन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ सात साल बाद टी20 सीरीज जीती
वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ सात साल बाद द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती है। पिछली बार वेस्टइंडीज ने 2017 में अपने ही घर में भारत के खिलाफ 1-0 से टी20 सीरीज जीती थी। इसके बाद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 सीरीज जीती। सबसे अहम बात यह है कि टीम इंडिया को उस टीम के खिलाफ हार मिली है जो टीम 2022 टी20 विश्व कप में सुपर-12 राउंड के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। 2024 में टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। ऐसे में इस सीरीज को तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन टीम इंडिया ने निराश किया।

पांच मैचों की टी20 सीरीज में पहली हार
टीम इंडिया ने पहली बार पांच मैचों की कोई टी20 सीरीज गंवाई। अब तक भारत ने पांच बार पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली है। 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 3-2 से और 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की थी। 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 4-1 से जीत हासिल की थी। वहीं, अब पहली बार पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार मिली है।

टीम इंडिया ने दो साल बाद गंवाई कोई टी20 सीरीज
वहीं, टीम इंडिया को दो साल बाद किसी टी20 सीरीज में हार मिली है। पिछली बार टीम इंडिया जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाई थी। इसके बाद से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज को मिलाकर कुल 13 टी20 सीरीज खेली। इसमें से 11 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2022 में खेली गई टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रही थी, वहीं अब वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। भारत पिछली आठ टी20 सीरीज से हारा नहीं था, लेकिन अब यह सिलसिला भी टूट गया है।

हार्दिक के नेतृत्व में पहली टी20 सीरीज हार
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भी भारत की यह पहली टी20 सीरीज हार है। अब तक वह पांच टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। इसमें से वेस्टइंडीज के खिलाफ बस इस टी20 सीरीज में हार मिली, जबकि पिछली चार सीरीज में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। इसमें आयरलैंड के खिलाफ 2-0, न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0, श्रीलंका के खिलाफ 2-1 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से जीत शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

शाह बोले- अंग्रेजी का विरोध नहीं, लेकिन भारत के बच्चों को मातृभाषा के साथ-साथ हिंदी भी सीखनी चाहिए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 अगस्त 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वह अंग्रेजी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन भारत में बच्चों को अपनी-अपनी मातृभाषाओं के साथ-साथ हिंदी भी सीखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने देश की मूल भाषाओं को संरक्षित करने की आवश्यकता पर […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय