एक्टर पुनीत पाठक ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधी मूनी सिंह से की सगाई, तस्वीरें सामने आते ही सेलेब्स ने दी बधाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लॉकडाउन की शुरुआत से लेकर अब तक जहां कुछ बुरी खबरों से लोग निराश रहे हैं वहीं अनुष्का-विराट, नताशा- हार्दिक, करीना- सैफ जैसे कई सेलेब्स ने फैंस को खुशखबरी भी दी है। इसी बीच डांस प्लस के जज, कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने भी अपनी गर्लफ्रेंड निधी मूनी से सगाई कर सबको हैरान कर दिया है। दोनों की सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं जिनके सामने आते ही वरुण धवन, रेमो डिसूजा समेत कई बॉलीवुड सेलेब उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं सेरेमनी की तस्वीरें

एबीसीडी एक्टर पुनीत पाठक ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी सगाई की कुछ झलक शेयर की हैं। इसके साथ कोरियोग्राफर ने लिखा, एक शुरुआत के लिए हमेशा, आई सिक्स सेंस यू निधी मूनी सिंह। एंगेज्ड। एंगेजमेंट सेरेमनी में जहां पुनीत ने फ्लोरल प्रिंट वाला कुर्ता पहना है वहीं उनकी मंगेतर निधी ने उन्हीं से पेयर करते हुए पीले रंग का लहंगा पहना है। दोनों ही तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CEWrNlOgk3t/?utm_source=ig_web_copy_link

इंडस्ट्री के दोस्तों ने दी बधाई

पुनीत ने अचानक सगाई कर हर किसी को बड़ा सरप्राइज दिया है। तस्वीरें सामने आते ही उनके को- जज रह चुके रेमो डिसूजा, टैरेंस लूईस, को- स्टार लॉरेन गोटलिब, धर्मेश, नीति मोहन, एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा, गौहर खान और ईशा गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है। उनके को- स्टार वरुण धवन ने भी उन्हें कमेंट के जरिए शुभकामनाएं दी हैं।

जन्मदिन पर लिखा था स्पेशल नोट.. तुम मेरी ताकत और तुम ही कमजोरी

पुनीत पाठक और निधी एक लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। कोरियोग्राफर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। 31 जुलाई को निधी के जन्मदिन पर पुनीत ने उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट भी लिखा था। स्पेशन नोट में पुनीत ने उन्हें अपनी ताकत और कमजोरी के साथ लॉबस्टर भी कहा था।

https://www.instagram.com/p/CDTAk7hA-UP/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Next Post

तेरह जनजातियों की पुरा-सांस्कृतिक चीजें संग्रहित : क्षेत्रीय विशेषताओं की पहचान के साथ विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 27 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। इसी कड़ी में राज्य की आदिमजातियों की संस्कृति और परम्परा, अस्त्र-शस्त्र, खानपान और दैनिक जीवन में उपयोगी चीजों को संरक्षित करने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण