तेरह जनजातियों की पुरा-सांस्कृतिक चीजें संग्रहित : क्षेत्रीय विशेषताओं की पहचान के साथ विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 27 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। इसी कड़ी में राज्य की आदिमजातियों की संस्कृति और परम्परा, अस्त्र-शस्त्र, खानपान और दैनिक जीवन में उपयोगी चीजों को संरक्षित करने के लिए राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में संग्रहालयों का निर्माण किया जा रहा है। जशपुर जिले में नवनिर्मित जशपुर पुरातत्व संग्रहालय में 13 जनजातियों की सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व की चीजों को संरक्षित करके रखा गया है। इस संग्रहालय से जहां एक ओर क्षेत्रीय विशेषताओं की पहचान होगी, वहीं संग्रहालय का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।

संग्रहालय में 13 जनजातियों बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, असुर, उरांव, नगेशिया, कंवर, गोंड, खैरवार, मुण्डा, खड़िया, भूईहर, अघरिया आदि जनजातियों की पुरानी चीजों को संग्रहित करके रखा गया है। संग्रहालय में लघु पाषाण उपकरण, नवपाषाण उपकरण, ऐतिहासिक उपकरणों को भी रखा गया है। साथ ही 1835 से 1940 के भारतीय सिक्कों को भी संग्रहित किया गया है। संग्रहालय में मृदभांड, कोरवा जनजाति के ढेकी, आभूषण, तीर-धनुष, चेरी, तवा, डोटी, हरका आदि को भी रखा गया है।

साथ ही जशपुर मेें पाए गए शैलचित्र के फोटोग्राफ्स भी प्रदर्शित किए गए हैं। अनुसूचित जनजातियों के सिंगार के सामान चंदवा, माला, ठोसामाला, करंजफूल, हसली, बहुटा, पैरी, बेराहाथ आदि को भी संरक्षित किया गया है। संग्रहालय में चिमटा, झटिया, चूना रखने के लिए गझुआ, खड़रू, धान रखने के लिए बेंध, नमक रखने के लिए बटला, और खटंनशी नगेड़ा, प्राचीन उपकरणों ब्लेड, स्क्रेपर, पाईट, सेल्ट, रिंगस्टोन रखा गया है। जशपुर संग्रहालय को सुंदर एवं आकर्षक बनाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि तुरंत जारी करने की मांग की

शेयर करेजीएसटी परिषद की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस से शामिल हुए टी.एस. सिंहदेव, जीएसटी लागू होने के 5 वर्षों के बाद भी जारी रहे जीएसटी क्षतिपूर्ति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर. 27 अगस्त 2020। वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज जीएसटी परिषद की 41वीं बैठक में भारत सरकार द्वारा जीएसटी क्षतिपूर्ति की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप