अमित शाह का छत्तीसगढ़ प्रवास आज से: फोर्स के कैंप का करेंगे दौरा, बनेगी नक्सल रणनीति

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 जून 2025। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे आज रविवार 22 जून को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राज्य की फॉरेंसिक लैब की ऑनलाइन आधारशिला रखेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ एवं पडोसी राज्यों के डीजीपी/एडीजीपी के साथ नक्सल मामले को लेकर बैठक लेंगे। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के एक शिविर का दौरा करेंगे। भारतीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सल रणनीति पर चर्चा करेंगे। वहीं ग्रामीण अंचल में जाकर अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद भी करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दौरान नक्सलियों के लगाये आईईडी विस्फोट में बलिदान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। बता दें कि 9 जून को गिरपूंजे सुकमा जिले में नक्सलियों के लगाए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर बलिदान हो गए थे।

उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने नवा रायपुर में एनएफएसयू के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिसे केंद्र की तरफ से लगभग चार सौ करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। राज्य फॉरेंसिक लैब एनएफएसयू के करीब ही छह से सात एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी।  

Leave a Reply

Next Post

योग नीति तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, सीएम धामी ने कहा- 2030 तक बनेंगे पांच नए योग केंद्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर देहरादून 22 जून 2025। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के लिए योग नीति की घोषणा की। उत्तराखंड इस तरह की नीति तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।  उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज