असम में मुख्मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई चार मंत्रियों को शपथ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गुवाहटी 07 दिसंबर 2024। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को चार मंत्रियों के शपथ लेने के साथ अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। सीएम सरमा के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चार नये मंत्रियां प्रशांत फूकन, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल और रूपेश गोआला हैं। ये सभी भाजपा के विधायक हैं। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेत के अन्य मंत्री भी शामिल थे।  भाजपा नेता प्रशांत फूकन डिब्रूगढ़ से चार बार विधायक रह चुके हैं। कृष्णेंदु पॉल पथारकांडी से दो बार, जबकि कौशिक रॉय और रूपेश गोआला क्रमशः लखीपुर और डूम डूमा से एक बार विधायक रह चुके हैं। इन नए मंत्रियों के शपथ के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अब 19 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के प्रमुख हैं।

सीएम सरमा ने कहा, “हमारे मंत्रालय में बराक घाटी से कोई प्रतिनिधित्व नहीं था।आज हमने अपने मंत्रिपरिषद में चार मंत्रियों को शामिल किया है। एक पद अभी भी खाली है और उसे आने वाले दिनों भर दिया जाएगा। असम में कई विकास गतिविधियां चल रही है। चार मंत्रियों को शामिल किये जाने से मंत्रिपरिषद मजबूत हो गई है।

असम पुलिस ने पांच बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा

असम पुलिस ने बांग्लादेश से दो महिला समेत छह घुसपैठियों को पकड़ा और पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, असम पुलिस ने सतर्क कदम उठाते हुए छह बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ कर उन्हें वापस भेज दिया। उन सभी को सीमा पार भेज दिया गया। घुसपैठियों की पहचान मोहम्मद दीदारुल इस्लाम, संटू खान, इस्माइल हुसैन राहत, साकिब हुसैन, शाति अख्तर और मीम शेख के तौर पर की गई है। मुख्यमंत्री ने यहा नहीं बताया कि इन सभी घुसपैठिओं को भारत-बांग्लादेश सीमा के किस सेक्टर पर रोका गया था। अबतक भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ करने के आरोप में 167 लोगों को पकड़ा गया है। बाद में उन्हें उनके देश वापस भेज दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा का बीजद पर अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी भर्ती में धांधली का आरोप; हंगामे के कारण सदन स्थगित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर 07 दिसंबर 2024। ओडिशा विधानसभा शनिवार को विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के हंगामे के कारण एक घंटे के लिए स्थगित हो गई। दरअसल, बीजद ने अपने शासनकाल के दौरान सरकारी भर्ती में अनियमितताओं के आरोप पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से स्पष्टीकरण की मांग […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर