हत्या और लूट को बनाया पेशा, 12 साल जेल के बाद भी नहीं छूटा जरायम का साथ; STF ने किया बदमाश का अंत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 27 जून 2026। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं की थीं। जिले के अकबरपुर व महरुआ में लूट व तीन हत्याएं करके जरायम की दुनिया में अपना डंका बजाया। करीब 11 साल तक जेल में निरुद्ध रहने के बाद बाहर आया तो फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करने लगा। एनकाउंटर के बाद मृतक के पिता व भाई झूठा फंसाने की दलील दे रहे हैं।

ससुराल में बीतता था अधिकांश समय

मूलरूप से अहिरौली थाना क्षेत्र के चककोडार गांव निवासी संजय उर्फ संजीव के विरुद्ध महरुआ में हत्या, लूट के दो व अकबरपुर में एक मामला दर्ज है। वह लगभग 12 वर्षों तक जेल में भी रहा। जेल से रिहा होने के बाद करीब तीन वर्षों से गांव में रह रहा था। हालांकि, उसका अधिकांश समय गोसाईगंज क्षेत्र के वंदनपुर स्थित अपनी ससुराल में बीतता था। बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद उसने फिर अपराध की दुनिया में जोर आजमाइश शुरू कर दी थी। एनकाउंटर की खबर अहिरौली पुलिस ने परिजनों को दी तो गांव में मातम पसरा गया। पिता हरिराम और भाई राज बब्बर ने कहा कि संजय इस समय प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ चीनी मिल में पगास की ढुलाई का काम कर रहा था।

पिता-भाई बोले- इस बार झूठा फंसाया गया

परिजनों का कहना है कि संजय अब परिवार के भरण पोषण की ओर ध्यान दे रहा था। 21 अप्रैल को बहन रूपा की शादी में शरीक हुआ था। करीब 15 दिन से उसका फोन बंद आ रहा था। उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे थे। आरोप है कि संजीव को इस बार झूठा फंसाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरा फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 27 जून 2026। कोरबा शनिवार की सुबह कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां दो तेज रफ्तार ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ […]

You May Like

बहरीन में अमेरिकी रडार तबाह करने का दावा....|....टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत....|....भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार....|....सरपंच के खिलाफ उपसरपंच और पंचों ने खोला मोर्चा....|....पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर नाले में गिरने की रची झूठी कहानी....|....नक्सल हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार....|....करोड़ों के प्रोजेक्ट में चिंतामण गणेश को जगह नहीं....|....कमाऊ पत्नी को दूसरे पति से गुजारा भत्ता नहीं....|....26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज....|....एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन