विधान परिषद के लिए समाजवादी पार्टी ने अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

30 जनवरी को खत्म हो रहा 12 सदस्यों का कार्यकाल, 28 जनवरी को होगा मतदान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ 13 जनवरी 2021। समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद के दो उम्मीदवारों का बुधवार को ऐलान कर दिया। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन एक सीट पर पेंच सकता है। विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के पास संख्याबल नहीं है। विधान परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी को खत्म हो रहा है। 11 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया जारी है। पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 18 जनवरी है। जबकि 28 जनवरी को मतदान होगा।

ये है विधान परिषद की सीटों का गणित

100 सदस्यों वाली विधान परिषद में अभी तीन सीटें रिक्त हैं। बीते दिनों शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की कुल 11 सीटों पर चुनाव हुआ था। सदन में सपा के 50 सदस्य हैं। इनमें से छह सदस्य रिटायर होंगे। ऐसे में सपा सदस्यों की संख्या घटकर 44 रह जाएगी। विधानसभा में सपा की सदस्य संख्या के आधार पर इस पार्टी को चुनाव होने कर एक सीट का ही फायदा होगा। ऐसे में सदन में सपा की संख्या 45 हो सकेगी। विधान परिषद में भाजपा के 25 सदस्य हैं। आगामी 30 जनवरी को उसके तीन सदस्य रिटायर होंगे। ऐसे में भाजपा की संख्या घटकर 22 रह जाएगी। विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा को रिक्त होने वाली इस 11 सीटों के साथ ही पहले से रिक्त चल रही एक सीट यानी 12 सीटों में से भाजपा के खाते में दस सीटें तक आने की उम्मीद है। ऐसे में भाजपा की सदन में सदस्य संख्या 32 हो सकती है।

इन नेताओं का पूरा हो रहा कार्यकाल

आगामी 30 जनवरी 2021 को विधानसभा क्षेत्र की परिषद में 11 सीटें रिक्त हो रही हैं। एक सीट नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सदस्यता रद्द होने से पहले से ही रिक्त चल रही है। परिषद के सभापति रमेश यादव‚ उप मुख्यमंत्री व नेता सदन डॉक्टर दिनेश शर्मा‚ नेता विपक्ष अहमद हसन के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल भी खत्म होगा। इनके साथ ही आशू मलिक‚ रामजतन राजभर‚ वीरेंद्र सिंह‚ साहब सिंह सैनी‚ धर्मवीर सिंह अशोक‚ प्रदीप कुमार जाटव‚ लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का कार्यकाल भी खत्म होगा।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के सीएम का बड़ा एलान- केंद्र ने नहीं दिया तो हम लगवाएंगे फ्री वैक्सीन

शेयर करे16 जनवरी से देश में कोरोना टीकाकरण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 13 जनवरी 2021। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार से अपील की है कि देश भर में लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त लगवाई जाए। दिल्ली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप