एसईसीएल कुसमुण्डा एरिया में 31 भूविस्थापितों को नौकरी हेतु स्वीकृति आदेश प्रदाय किया गया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कुसमुण्डा 27 अगस्त 2022। एसईसीएल के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संदेश में यह विशेष जोर दिए थे कि एसईसीएल भूविस्थापितों के रोजगार की दिशा में आगे बढ़कर काम कर रही है। चाहते हैं कि सभी के साथ न्याय सुनिश्चित हो तथा सभी को उसका हक मिले। एसईसीएल बोर्ड ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया एवं दस्तावेजों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बदलाव स्वीकृत किए हैं जिससे कि हमारी परियोजनाएँ और तेजी से तथा और सहूलियत से भूमि अधिग्रहण का कार्य कर पायेंगी। हमारी एसईसीएल टीम इसी तरह से सबके प्रति संवेदना तथा सबके साथ संवाद के साथ इस दिशा में कार्य करे।
इसी कड़ी में भूअर्जन के उपरांत एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के कुल 31 प्रकरणों में नौकरी की स्वीकृति के आदेश जारी किए गए, जिसमें से 7 पुराने एवं 24 नए प्रकरण हैं। भूअर्जन के एवज में लंबित प्रकरणों के निपटारे में एसईसीएल प्रबंधन जुटा हुआ है।
एसईसीएल द्वारा राज्य शासन के सहयोग से अर्जित ग्राम जटराज, सोनपुर, पाली, पड़निया, रिसदी एवं खोड़री से विस्थापित होने वाले प्रभावित परिवारों एवं परिसम्पतियों का सर्वेक्षण कार्य की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। पाली ग्राम में लगभग 100 से ज्यादा परिवारों का सर्वेक्षण पूर्ण हो चुका है तथा उनका मुआवजा निर्धारण कार्य प्रारंभ है। साथ ही पड़निया, रिसदी एवं सोनपुरी की भूमि मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी है। इसी प्रकार विस्थापितों के बसाहट हेतु शासकीय भूमि आबंटन के लिए आवेदन राज्य शासन को प्रस्तुत किया गया है जिसकी स्वीकृति पश्चात सर्वसुविधायुक्त विस्थापन हेतु कॉलोनी निमा्रण जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विस्थापितों के विस्थापन लाभ हेतु एसईसीएल प्रबंधन द्वारा दी जाने वाली राशि हाल ही में वृद्धि कर विस्थापन के बदले 10 लाख रूपये प्रति परिवार किया गया है तथा अन्य लाभों में वृद्धि की गयी है जिससे हितग्राहियों को भरपूर लाभ मिल सकेगा।
एसईसीएल प्रबंधन द्वारा गांव-गांव जाकर यह पहल की जा रही है कि एसईसीएल विस्थापितों एवं राज्य शासन के समन्वयपूर्ण प्रयास से ग्रामवासियों के नामांकन एवं अन्य दस्तावेजों संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके जिससे उनके रोजगार, मुआवजा संबंधित प्रकरणों को गति प्रदान की जा सके।

Leave a Reply

Next Post

सिविल सर्जन को हटाने से नाराज डॉक्टरों ने ओपीडी में जड़ा ताला, धमतरी के कलेक्टर और एसपी पर दादागिरी का आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           धमतरी 27 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सरकारी डॉक्टरों ने कलेक्टर और एसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सिविल सर्जन को हटाने को लेकर डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। नाराज डॉक्टरों ने ओपीडी सहित सभी स्वास्थ्य सेवाओं को ठप कर दिया है। जिला अस्पताल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण