विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ में इंदिरा गांधी बनेंगी फामिता सना शेख, सान्या मल्होत्रा को मिला यह किरदार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 दिसंबर 2021। बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कटरीना कैफ से शादी के लिए इन दिनों खबरों के केंद्र में रहे अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इस फिल्म में अब दंगल गर्ल्स फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्री की एंट्री हुई है। प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी ने निर्देशक मेघना गुलजार के जन्मदिन के मौके पर दोनों एक्ट्रेसेज की एंट्री का एलान किया और इनके किरदारों के बारे में बताया। सैम बहादुर, देश के सबसे महान फौजी अफसरों में से एक जनरल सैम मानेकशा की बायोपिक फिल्म है। विक्की फिल्म में सैम मानेकशा का किरदार निभा रहे हैं। सान्या मल्होत्रा जनरल मानेकशा की पत्नी सिल्लू मानेकशा के किरदार में दिखेंगी, वहीं फातिमा को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आइकॉनिक रोल मिला है। हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम में लारा दत्ता ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। 

फातिमा ने इस किरदार के लिए अपने चुने जाने पर कहा- “मैं सैमबहादुर परिवार में शामिल होकर और भारतीय इतिहास की सबसे प्रभावशाली और चर्चित महिलाओं में से एक की भूमिका निभाने की चुनौती को लेकर बहुत खुश हूं। जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित किया वह जुनून था, जिसके साथ निर्माता इस फिल्म के माध्यम से उनकी स्मृति और विरासत का सम्मान करने की उम्मीद कर रहे हैं।सान्या मल्होत्रा ​​कहती हैं, ”सैम बहादुर की ताकत सिल्लू मानेकशा थीं। मैं इस भूमिका को निभाने और इस वार हीरो के जीवन में उनके अभिन्न अंग और प्रभाव को सामने लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं।

इन दोनों एक्ट्रेसेज के फिल्म से जुड़ने पर विक्की कौशल ने कहा- “सान्या और फातिमा अपने किरदारों के साथ सैमबहादुर की कहानी में अधिक करैक्टर और सब्सटेंस ले कर आई हैं और मैं उनके साथ पहली बार काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं मानेकशा परिवार में उन दोनों का स्वागत करता हूं और हमारी पीढ़ी के दो सबसे प्रतिभाशाली और मेहनती एक्टर्स के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए उत्सुक हूं।

बता दें, 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के दौरान जरनल मानेकशा चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ थे और फील्ड मार्शल की रैंक तक पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय सैन्य अधिकारी थे। जनरल मानेकशा का सैन्य करियर चार दशक और पांच युद्धों में फैला हुआ है। सान्या इसी साल नेटफ्लिक्स पर आयी फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में नजर आयी थीं, वहीं फातिमा नेटफ्लिक्स की ही एंथोलॉजी फिल्म अजीब दास्तांस की एक कहानी में दिखायी दी थीं। वैसे विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ के साथ फातिमा ठग्स ऑफ हिंदोस्तान कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ विधानसभा :CDS रावत, दुर्घटना में शहीद सैन्य कर्मियों और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित हुई बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 13 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र का पहला दिन दिवंगत सैन्य कर्मियों और नेताओं की स्मृतियों के नाम रहा। सदन ने हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों के साथ मानसून […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप