छत्तीसगढ़ विधानसभा :CDS रावत, दुर्घटना में शहीद सैन्य कर्मियों और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित हुई बैठक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 13 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र का पहला दिन दिवंगत सैन्य कर्मियों और नेताओं की स्मृतियों के नाम रहा। सदन ने हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों के साथ मानसून सत्र से इस सत्र के बीच दिवंगत हुए जनप्रतिनिधियों और पूर्व सांसदो-विधायकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सत्र की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सुबह सभागार में पहुंचते ही विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को जन्मदिन की बधाई दी। औपचारिक शुरुआत के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह, पूर्व सांसद गोंदिल प्रसाद अनुरागी, पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया, पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव, अविभाजित मध्य प्रदेश में मंत्री रहे मूलचंद खंडेलवाल और अविभाजित मध्य प्रदेश में विधायक रहे मनुराम कच्छ के निधन का उल्लेख किया। उन्हांने 8 अक्टूबर को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की सेवाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवव्रत सिंह से अपनी बात शुरू करते हुए सभी दिवंगत नेताओं के साथ अपनी स्मृतियां सझा कीं। उनके मानवीय गुणों और क्षमताओं का उल्लेख किया। जनरल बिपिन रावत के निधन को उन्होंने देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने श्रद्धांजलि व्यक्तव्य में गोंदिल प्रसाद अनुरागी, युद्धवीर सिंह जूदेव, राजिंदर पाल सिंह भाटिया और मूलचंद खंडेलवाल की स्मृतियों पर बात की। उन्होंने कहा, जनरल बिपिन रावत ने एक साधारण गांव से निकलकर देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी तक का सफर तय किया। उनका जाना एक बड़ा नुकसान है। सभी दलों के विधायकों ने बारी-बारी से अपनी शाब्दिक श्रद्धांजलि दी। बाद में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, दिवंगतों के सम्मान में सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।

प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण नहीं हो पाया

पहले दिन श्रद्धांजलि की वजह से प्रश्नकाल नहीं हो पाया। प्रश्नों के लिखित उत्तर जरूर सामने आ गये हैं। सोमवार को ध्यानाकर्षण सूचनाओं के लिए समय तय हुआ था, लेकिन वह भी नहीं हुआ। ध्यानाकर्षण में रायपुर शहर में प्रदूषण को लेकर सवाल होने थे वहीं गरियाबंद जिले में मिनी राइस मिल लगाने और कृषि यंत्रों की खरीदी में अनियमितता का मुद्दा उठने वाला था।

इस सत्र में पांच बैठकें प्रस्तावित

शीत कालीन सत्र 13 दिसंबर से 17 दिसंबर तक प्रस्तावित है। इसमें कुल पांच बैठकें होनी है। इस बीच सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। वहीं छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर (GST) संशोधन विधेयक और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (संशोधन) विधेयक भी पेश करने वाली है। इधर विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। इसमें धान खरीदी में बारदाना संकट, धर्मांतरण, धार्मिक विवाद और आपराधिक घटनाओं का मामला प्रमुखता से उठेगा। मादक द्रव्य की तस्करी, शराब, जमीनों पर कब्जे के मामलों को लेकर भी विपक्ष हमलावर है।

Leave a Reply

Next Post

संसद सत्र : राज्यसभा में नायडू बोले- सभापति को मत सिखाएं, सदन स्थगित कर दूंगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 दिसंबर 2021। राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित विपक्ष के 12 सदस्यों की बहाली की मांग को लेकर न तो विपक्ष का रुख बदला है न ही गतिरोध समाप्त हुआ है। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने इस मुद्दे पर सोमवार को विपक्ष […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप