नरेंद्र सिंह तोमर 16वीं विधानसभा के 19वें अध्यक्ष चुने गए, कांग्रेस ने भी दिया अपना समर्थन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 20 दिसंबर 2023। पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को 16वीं विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वे विधानसभा के 19वें अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल से आने वाले पहले विधानसभा अध्यक्ष हैं। उनके निर्वाचन पर सदन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर व्यक्ति नहीं एक पूरी संस्था हैं। मैंने उन्हें कभी धैर्य खोते नहीं देखा। वे अटल बिहारी बाजपेयी की तरह मप्र में अजातशत्रु हैं। 

सीएम ने रखा प्रस्ताव सिंघार ने किया समर्थन
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने तोमर के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तोमर के नाम का प्रस्ताव रखा और प्रह्लाद पटेल ने उसका समर्थन किया। कैलाश विजयवर्गीय ने भी तोमर के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन डिफ्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने किया।  कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने भी तोमर के नाम का समर्थन किया।

वार्ड अध्यक्ष से विधानसभा अध्यक्ष तक 
1977 में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने। 96 में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष। 1998 में पहली बार विधायक चुने गए। 2003 में दूसरी बार विधायक बने। 2003 से 2008 तक के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे। 2008 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद 2009 में लोकसभा के रास्ते केंद्र में पहुंचे। 2012 में एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा। 2014 में लोकसभा सदस्य चुने गए और केंद्रीय मंत्री भी बने। 19 में भी लोकसभा सदस्य चुने गए और केंद्रीय मंत्री बने। 2023 में पार्टी ने एक बार फिर उन्हें विधायक का टिकट दिया। वे जीते और अब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

हंसी मजाक में बोले प्रह्लाद पटेल 
इस दौरान नरसिंहपुर से विधायक प्रह्लाद पटेल ने कहा कि अब आप पर वह टिप्पणियां नहीं कर पाएंगे, जो साथ रहते हुए आपका मार्गदर्शन लेते हुए की जाती थी।

मैं जिस सदन में रहा हूं उसका अलग अनुभव: कांग्रेस विधायक
इस दौरान विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत बोले कि मैं जिस सदन में रहा हूं, उसका अलग अनुभव रहा है। नरेंद्र सिंह तोमर जी आप धैर्य की परिभाषा है। आपको विधायक का लंबा अनुभव है। बहुमत के आधार पर अध्यक्ष जी का चयन होता है, लेकिन आसंदी पर पहुंचकर आप सभी का संरक्षण करेंगे यही विश्वास है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गरीश गौतम
इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गरीश गौतम ने नए अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को दी बधाई। इसके साथ ही बोले कि विधानसभा अध्यक्ष मैं भी रहा हूं, इस पद की एक गरिमा है। हम सब का विश्वास है आप इस पद का सम्मान बरकरार करते हुए इसे आगे बढ़ाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर गोपाल भार्गव ने भी दी तोमर को बधाई
इस दौरान गोपाल भार्गव बोले कि मेरे 40 वर्ष के इस कार्यकाल में कई विधानसभा अध्यक्ष रहे, जिनके साथ काम किया। इस विधानसभा में जितने अनुभवी और प्रशासनिक अनुभव रखने वाले सदस्य हैं ऐसा मध्य प्रदेश के विधानसभा में नहीं देखा।

कैलाश विजयवर्गी बोले- बड़ा भावुक खोकर यहां खड़ा हूं
इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गी बोले कि मैंने आपकी राजनीतिक यात्रा शुरू से देखी, छात्र राजनीति करते थे। आप डबल साइकिल पर बैठाकर ले जाते थे, छात्र राजनीति में सोचा नहीं था कि मंत्री बनेंगे या विधानसभा आएंगे। तब तो यही सपना भी आते थे कि पुलिस पीछे है और डंडे पड़ रहे। आपको इस कुर्सी पर देख कर मैं खुद को भी गौरव महसूस कर रहा हूं,  नई पीढ़ी को बताना चाहता हूं इस कुर्सी के पीछे बैठने में कितना परिश्रम है। यह नरेंद्र सिंह तोमर के जीवन से देख सीख सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आप कई बार पीठ पर हाथ मारते हैं तो लोगों को लगता है शाबाशी मिली। लेकिन जिसको पड़ता है वही जनता है।

कांग्रेस को कैलाश विजयवर्गी की नसीहत
इस दौरान कैलाश विजयवर्गी ने कांग्रेस को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि विरोध करना पहले पेज पर छपना यह अपनी जगह है, लेकिन सदन कैसे चले यह भी सोचें।

सदन में भूपेंद्र सिंह ने कहा 
आपके व्यक्तित्व को समझना और पढ़ना यह मुझे अवसर मिला है। आपके साथ युवा मोर्चा से लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जब आप थे तब काम करने का, महामंत्री के रूप में मौका मिला आज गरिमामय क्षण है। इस शुभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी सदन में मौजूद है

जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर आमने-सामने कांग्रेस बीजेपी
जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाने पर प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने कहा कि जिस दीवार पर तस्वीर लगी थी, उसमें सीलन आ गई थी, इसलिए पंडित नेहरू की तस्वीर हटाई गई थी। इसको लेकर सदन की समिति है, उसमें चर्चा की जाएगी फिर फैसला लिया जाएगा तस्वीर लगाने को लेकर।

Leave a Reply

Next Post

रोहित मुंबई इंडियंस की विरासत का हिस्सा रहेंगे : जयवर्धने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 दिसंबर 2023। मुंबई इंडियंस के वैश्विक क्रिकेट प्रमुख महेला जयवर्धने ने स्वीकार किया कि रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने का फैसला कठिन था लेकिन भविष्य को देखते हुए यह जरूरी भी था । मुताबिक पंड्या बतौर कप्तान मुंबई टीम में […]

You May Like

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को दी राहत, एक जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत....|....सीता सोरेन के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली, कहा- झामुमो आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त....|....अदरक नहीं बल्कि इस मसाले की चाय पीने पर शरीर को मिलते हैं ढेरों फायदे, वजन भी हो सकता है कम....|....गर्मी में दही खाने के मिलते हैं 3 बड़े फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल....|....विष्णुदेव साय का बड़ा खुलासा, भूपेश नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिले....|...."टीम के लिए स्ट्राइक रेट..." विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद दिया बड़ा बयान....|....सीएम मोहन यादव ने की शिवराज की तारीफ, राहुल को बताया झूठा, कहा- यह मोदी और मोदी की गारंटी का चुनाव है....|....पीड़िया के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुबह छह बजे से जारी है एनकाउंटर....|....बैतूल सीट पर मतदान जारी, चार बूथों पर 11 बजे तक 43.96% वोटिंग....|....शिवराज बोले-डरपोक लोग इंडी गठबंधन में है, मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर बताया