सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर अड़े उदयनिधि स्टालिन, राष्ट्रपति-महाभारत का किया जिक्र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 06 सितम्बर 2023। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन अपने सनातन धर्म के बयान के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनके बयान पर देश भर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। इस बीच एक बार फिर उदयनिधि ने अपने बयान का बचाव किया है। साथ ही उन्होंने अपनी बात के पक्ष में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर महाभारत तक का जिक्र किया। उदयनिधि ने यह दावा किया है कि नए संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भेदभाव के कारण ही उन्हें नहीं बुलाया गया। 

मीडिया के जब उनसे सामाजिक भेदभाव का एक मौजूदा उदाहरण देने के लिए कहा, तो उन्होंने जवाब में कहा, “राष्ट्रपति मुर्मू को नई संसद के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया जाना वर्तमान सनातन भेदभाव का एक उदाहरण है। इससे पहले स्टालिन ने महाभारत के एक उदाहरण के साथ भेदभाव पर टिप्पणी की थी। उन्होंने शिक्षक दिवस पर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शिक्षक अतुलनीय हैं, वे केवल आने वाले पीढ़ी के बारे में सोचते हैं। हमारे द्रविड़ आंदोलन और उन शिक्षकों के बीच का बंधन जो अंगूठे मांगे बिना सद्गुणों का प्रचार करते हैं, हमेशा के लिए जारी रहेगा। 

अपने बयानों को लेकर विवाद में हैं उदयनिधि स्टालिन
गौरतलब है कि पेरियार के तर्कवादी सिद्धांतों पर आधारित द्रमुक ने बीते कई दशकों से सनातन धर्म का विरोध जारी रखा है। उदयनिधि स्टालिन ने अपने बयान से यह साबित कर दिया कि वह किसी भी कानूनी कार्रवाई  करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले उदयनिधि स्टालिन पर शनिवार को तमिलनाडु में एक कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म को जड़ से उखाड़ फेंकने का बयान देने का आरोप लगा था। उदयनिधि ने सनातन की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। उन्होंने अपने इन बयानों को लेकर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की बात तक कह दी थी।

Leave a Reply

Next Post

इस संगठन ने दी आज बैरिकेड तोड़ने की चेतावनी, अधिकारियों ने आनन-फानन में कर्फ्यू लगाने का दिया आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 06 सितम्बर 2023। मणिपुर में मई से ही हिंसा जारी है। ऐसे में सरकार लगातार हालातों को सामान्य करने के लिए सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में, राज्य के सभी पांच घाटी जिलों में मंगलवार शाम से एहतियात के तौर पर पूर्ण कर्फ्यू […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई