अमृतसर में धमाका: मजीठा रोड बाईपास पर हुआ ब्लास्ट, एक आदमी के हाथ-पैर उड़े; पुलिस माैके पर पहुंची

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अमृतसर 27 मई 2025। अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया, हालांकि यह धमाका कैसे हुआ और किसने किया फिलहाल इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। धमाके में जख्मी हुए व्यक्ति के हाथ-पांव उखड़ गए और वह सड़क के एक किनारे जा गिरा। धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि आसपास इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही जख्मी व्यक्ति को हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया।  

मजीठा रोड बाईपास के आसपास के लोगों का कहना है कि सुबह लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे कि अचानक डीसेंट एवेन्यू के बाहर जबरदस्त धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका होते ही लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ पड़ा था और उसके हाथ उखड़ गए थे। वह दर्द से चिल्ला रहा था। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी व्यक्ति को हॉस्पिटल लेकर गई। फिलहाल जख्मी व्यक्ति की हालत  काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस की ओर से धमाके के पीछे किसी भी आतंकी साजिश  या अन्य किसी भी बड़ी वारदात होने की बात से इनकार किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस ने बसवराजू सहित आठ नक्सलियों का किया अंतिम संस्कार, 21 मई की मुठभेड़ में हुए थे ढेर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जगदलपुर 27 मई 2025। जगदलपुर, नारायणपुर जिले के सीमा पर 21 मई को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 28 नक्सलियों को मार गिराया था। उनके शव के साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया था। ऐसे में सभी नक्सलियों के […]

You May Like

जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता....|....ट्रेन से गांजा तस्करी करते महिला समेत 5 गिरफ्तार....|....एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात