भारत-नेपाल की साझा संस्कृति का प्रतीक है ‘चेहरा’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भारत-नेपाल के सहयोग से साकार हुआ ‘चेहरा’, राजेश चौधरी निर्मित गाने को ‘इंडियन आइडल’ फ़ेम आशीष कुलकर्णी दिये स्वर

-अनिल बेदाग़/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 02 जनवरी 2022। भारत और नेपाल के संबंध बेहद  प्राचीन हैं और दोनों की सांस्कृतिक विरासत भी मिल-जुलती है। ऐसे में दोनों की सांस्कृतिक समानताओं और साझेदारी को और आगे बढ़ाते हुए मुम्बई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में  ‘चेहरा’ नामक गाना लॉन्च किया गया।     उल्लेखनीय है कि इस गाने को ‘इंडियन आइडल 2021’ के रनर अप रहे आशीष कुलकर्णी ने अपनी आवाज़ से संवारा है और इस कम्पोज़ भी आशीष ने ही किया है। इस सॉन्ग लॉन्च के दौरान अन्य शख़्सियतों के अलावा नेपाल के महानायक के तौर पर मशहू्र राजेश हमाल ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को चार चांद लगा दिये।  मुम्बई में गाने को लॉन्च के मौके पर बॉलीवुड की तमाम शख़्सियतों के बीच इस गाने को प्रोड्यूस करने वाले निर्माता राजेश चौधरी ने भारत-नेपाल की दोस्ती को दर्शाते इस गाने के निर्माण पर अपनी खुशी जताई। उन्होंने इस मौके पर कहा, “यह गाना भारत और नेपाल की साझा संस्कृति का प्रतीक है। हम भारत और नेपाल की दोस्ती को और प्रगाढ़ करना चाहते हैं। इस गाने के ज़रिए हम बताना चाहते हैं कि किस तरह से अलग-अलग देश होकर भी दोनों देश आत्मिक तौर पर एक ही हैं। दोनों देशों के लोगों में ढेर सारी समानताएं हैं। इतना ही नहीं, नेपाल के लोग भी हिंदी समझते और बोलते हैं। हम भारत और नेपाल की प्रतिभाओं को एक साथ लाना चाहते हैं और इसीलिए इस गाने में आपको दोनों देशों के कलाकार‌ नज़र आएंगे। दोनों देशों से जुड़ी प्रतिभाओं के सहयोग के चलते यह गाना बेहद ख़ूबसूरत बन पड़ा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस गाने के माध्यम से दोनों देशों की संबंधों को और मज़बूती मिलेगी।” अराफत मेहमूद द्वारा लिखे गाने ‘चेहरा’ को स्वरबद्ध और संगीतबद्ध‌ करनेवाले ‘इंडियन आइडल’ फेम आशीष कुलकर्णी ने इस मौके पर कहा, “एक शो के सिलसिले‌ में हाल ही मेरा नेपाल जाना हुआ था। मैंने वहां जाकर देखा कि नेपाल किस क़दर ख़ूबसूरत देश है। नेपाल की इसी ख़ूबसूरती से प्रेरणा लेकर मैंने इस गाने को कम्पोज करने की कोशिश की है। गाने के निर्माता राजेश चौधरी जी ने मुझे इस गाने को गाने और कम्पोज करने का मौका ही नहीं दिया, बल्कि साथ ही मुझे इसे गाने-कम्पोज करने की पूरी आज़ादी भी दी। उन्होंने मुझपर जो विश्वास दर्शाया है, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे उम्मीद है कि भारत और नेपाल की दोस्ती की पृष्ठभूमि में की गई यह सुरीली पहल लोगों को खूब पसंद आएगी।” उल्लेखनीय है कि ‘चेहरा’ के लॉन्च के मौके पर इस सिंगल में काम कर लोगों को प्रभावित करनेवाली नेपाली अभिनेत्री नीति शाह, एक्टिंग की अपनी अदाओं से लोगों को लुभानेवाली रोश्मि बानिक और धाकड़ नेपाली  अभिनेता प्रिंस बिश्वकर्मा भी मौजूद थे। लॉन्च के मौके पर उपस्थित अन्य लोगों में गाने के निर्देशक दशरथ सुनार, गीतकार अराफ़त मेहमूद, अभिनेता राजीव पिल्लई, बॉलीवुड और दक्षिण के जाने-माने निर्देशक संदीप मालवणी, अभिनेत्री सुभि शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल के 3 कार्यकारी निदेशकों को मिला अन्य कोयला कम्पनियों का अतिरिक्त प्रभार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 02 जनवरी 2022। एसईसीएल के निदेशक मण्डल से 3 कार्यकारी निदेशकों को कोलइण्डिया की अन्य अनुषंगी कम्पनियों में डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये सभी कार्यभार दिनांक 01 जनवरी 2022 से प्रभावी हैं।इस संबंध में दिनांक 27 दिसंबर 2021 को कोयला मंत्रालय, भारत […]

You May Like

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया