माओवादियों के IED की चपेट में आया बोलेरो, 2 की हालत गंभीर, 10 घायल…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 04 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ के लाल आतंक का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। आज नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आईईडी ब्लास्ट में 12 लोग घायल हो गए हैं। दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार सुबह नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक निजी वाहन को उड़ा दिया है। इस घटना में 12 ग्रामीण घायल हुए हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। 

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोटिया गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बोलेरो वाहन को उड़ा दिया है। इस घटना में 12 ग्रामीण घायल हो गए हैं।

पल्लव ने बताया कि आज सुबह बोलेरो वाहर में सवार होकर कुछ ग्रामीण नारायणपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा थे। सुबह करीब 7.30 बजे वाहन घोटिया गांव के पास पहुंचा तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में वाहन को नुकसान पहुंचा और 12 ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायल ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन हालत गंभीर है। जबकि अन्य घायल ग्रामीणों को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।  पल्लव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ​अभियान जारी है। 

नक्सली ब्लास्ट में घायल ग्रामीणों

  1. घनश्याम पांचे
  2.  रामभगत निषाद
  3. नंदकुमार सहारे
  4. धनसिंग
  5. रूपलाल
  6. बंदो सहारे
  7. युवराज पांचे
  8. मकबोध पांचे
  9. श्रीमति पांचे पति सुरेश पांचे
  10. सुरेश पांचे
  11. पाल्लेश्वर सहारे
  12. भूसाल सहारे

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना वायरस के 135 नए मामले, एक युवक की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 05 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 135 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और एक मरीज की मौत हुई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 1002735 हो गई है। राज्य में […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग