सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म “ट्रेवल एजेंट” के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 12 मई 2024। बॉलीवुड के लेजेंड्री ऎक्टर धर्मेंद्र, रंजीत, गुलशन ग्रोवर, जॉनी लीवर और अवतार गिल सहित कई हस्तियां सोनू बग्गड़ की पहली पंजाबी फ़िल्म “ट्रेवल एजेंट” के मुहूर्त पर हाजिर हुए और नवोदित अभिनेता को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। मुम्बई के सनी सुपर साउंड में निर्माता सतविंदर सिंह मथारू और लेखक निर्देशक बलजिंदर सिंह सिद्धू की फ़िल्म का शुभारम्भ हुआ। विख्यात एक्शन डायरेक्टर मोहन बग्गड़ के पुत्र सोनू बग्गड़ इस फ़िल्म से बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं। धर्मेंद्र उन्हें अपना भतीजा मानते हैं। धर्मेंद्र ने इस अवसर पर कहा कि मैं यहां सोनू बग्गड़ को उनकी फर्स्ट पिक्चर के लिए आशीर्वाद देने आया हूँ। मुझे बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। सोनू प्रतिभशाली हैं और पंजाबी फिल्म से शुरुआत कर रहे हैं। अगर इस फ़िल्म में मेरे लिए भी कोई रोल निकलता है तो मैं अवश्य करूंगा।

बता दें कि सोनू बग्गड़ की पंजाबी फ़िल्म ट्रेवल एजेंट की कहानी इस विषय पर आधारित है कि पंजाब के काफी लोग विदेश काम करने के लिए चले जा रहे हैं। अपने माता पिता और परिवार एवं खेतीबाड़ी को छोड़कर विदेश में जाकर मेहनत करते हैं। फ़िल्म यही सन्देश देती है कि युवा अपने देश मे रहकर मातापिता की सेवा करें, खेती करें। इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही पंजाब और उत्तराखंड में की जाएगी। गोबिंद फिल्म्स क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले यह फ़िल्म यू. बी. एस. प्रोडक्शंस के सहयोग से बनाई जा रही है। पंजाबी फिल्म “ट्रैवल एजेंट” के संगीतकार गुरमीत सिंह, एक्शन मास्टर मोहन सिंह बग्गड़, डीओपी नजीब खान हैं।

फ़िल्म की स्टार कास्ट में सोनू बग्गड़, पूनम सूद, प्रभ ग्रेवाल, गग्गू गिल, शविंदर महल, विजय टंडन, अवतार गिल, जतिंदर कौर (रोज), रंजीत रियाज, नीटू पंधेर, परमजीत खनेजा, आर पी सिंह, जुगनू का नाम उल्लेखनीय है।

Leave a Reply

Next Post

तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 11 मई 2024। आदित्‍य बिरला फैशन एण्‍ड रिटेल लि. ने मशहूर डिजाइनर तरुण तहलियानी के साथ भागीदारी में मुंबई में तस्‍वा के पहले मॉल स्‍टोर को लॉन्‍च करने की घोषणा की है। इस स्‍टोर के भव्‍य शुभारंभ का नजारा देखने लायक था और सरप्राइज फ्लैश […]

You May Like

काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: सीएम योगी, रक्षामंत्री ने काटा केक....|....छोटे नक्सलियों को फांसी की सजा हुई बड़े षड्यंत्रकारी सरकार की गोद में बैठ कर बच गए - दीपक बैज....|....बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी....|....गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश....|....फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये