छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, छाया घना कोहरा, सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के मौसम ने फिर अचानक करवट ली है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से हो रही हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। शहर से लेकर गांव तक कोहरा छाया हुआ है। दुर्ग जिले के तापमान में 9 डिग्री की गिरावट आई है। ठंड के बीच लोग घर से रेन कोट और छाता लेकर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कल 5 जनवरी को भी दुर्ग जिले का तापमान ऐसी ही बना रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनी है। बुधवार को बारिश होने से दुर्ग जिले के तापमान में गिरावट आई है। वहीं अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक लुढ़का है। न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

दुर्ग में सुबह से ही बादल छाए रहे और कोहरा देखने को मिला। शहरी क्षेत्रों में जहां कम कोहरा है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा काफी अधिक बताया जा रहा है। दुर्ग जिले की बात करें तो मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार सुबह यहां का तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया है।

रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के साथ ही साथ ही हल्की बारिश भी हुई। इसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, घना कोहरा के साथ घना कोहरा के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी इससे ठंड और बढ़ेगी। रायपुर में भी सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है। शहर में अब भी कोहरा छाया हुआ है। मौसम में अचानक हुए बदलाव से जाती हुई ठंड फिर से लौट आई है। मौमस विभाग के अधिकारी अभी ऐसी ही स्थिति रहने की बात कह रहे हैं।

शुष्क हवाओं से प्रदेश का तापमान गिरा
मौसम विभाग की मानें, तो उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं से प्रदेश का तापमान गिरा हुआ है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का असर सबसे ज्यादा प्रदेश के उत्तरी भाग में देखने को मिल रहा है। यहां जमकर ठंड पड़ रही है। रायपुर में  चारों तरफ बादल छाया हुआ है। सुबह से ही धूप नहीं निकली है। ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं। विगत दो दिनों से मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है। 

दो दिनों तक रहेगी ऐसी स्थिति

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार व गुरुवार को प्रदेश के सरगुजा, पेंड्रा रोड, जांजगीर, बिलासपुर, कोरबा, कवर्धा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाएगा। कोहरे के दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है,साथ ही वाहन भी धीमी गति से चलाएं। विभाग के अनुसार शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठिठुरन और बढ़ेगी।

Leave a Reply

Next Post

कोहरे ने रोकी फ्लाइट लैंडिंग, रायपुर एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके अहमदाबाद और मुंबई से आ रहे विमान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ में मौसम के करवट लेने का असर फ्लाइट की उड़ानों पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। वहीं रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई है। खराब दृश्यता […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप