क्रिकेटर सुनील गावस्कर के करकमलों से डी के सोनी अधिवक्ता को मिला बेस्ट सर्विस एक्सलेंश सोसल एंड आरटीआई एक्टिविस्ट छत्तीसगढ़ का अवार्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

दिल्ली के होटल रेसिडेंस ब्लू में प्राईम टाइम रिसर्च मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित समारोह में आरटीआई एक्टिविस्ट डी.के. सोनी अधिवक्ता को पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर जी के करकमलों से दिया गया सम्मान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 नवंबर 2023। सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डी.के. सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं। डी.के. सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं। डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है।

प्राईम टाइम रिसर्च मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का चयन किया गया जिसमें सरगुजा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं अन्य कानूनी के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डी के सोनी को देश के कोने कोने से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं के समक्ष होटल रेसिडेंश ब्लू नई दिल्ली में रविवार को भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के कर कमलों से बेस्ट सर्विस एक्सलेंश सोसल एंड आरटीआई एक्टिविस्ट छत्तीसगढ़ का अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली के उक्त कार्यक्रम में देश के अलग अलग राज्यों से अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। अधिवक्ता डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित अधिवक्ताओं और सोसल जस्टिस प्राप्त करने वालो में हर्ष व्याप्त है।

इस मौके डी के सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दिया जायेगा।

Leave a Reply

Next Post

श्रीराम राघवन ने खरीदे हू किल्ड मूसेवाला के राइट्स, पंजाबी सिंगर की हत्या पर बनेगी फिल्म

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 नवंबर 2023। सिद्धू मूसे वाला का कत्ल किसे किया? कैसे किया? क्यों किया? यह सभी सवाल लोगों के जहन में मशहूर पंजाबी सिंगर के मर्डर के बाद से घूम रहे हैं। हालांकि, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पहले ही सामने आकर लोगों के सामने […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'